मणिपुर में आतंकियों ने किया आईईडी विस्फोट, सेना के तीन जवान शहीद

फीचर्डमणिपुर में आतंकियों ने किया आईईडी विस्फोट, सेना के तीन जवान शहीद

Date:


मणिपुर में आतंकियों ने किया आईईडी विस्फोट, सेना के तीन जवान शहीद

नई दिल्ली: मणिपुर के चंदेल जिले में सेना के जवानों पर घात लगाकर आतंकी हमला हुआ है। आतंकवादियों ने पहले आईईडी विस्फोट किया और फिर सैनिकों पर गोलीबारी की। ये जिला राजधानी इम्फाल से करीब 100 किमी की दूरी पर है।

पीपुल्स लिबरेशन आर्मी का हाथ
सूत्रों के मुताबिक आतंकी हमले में चार असम राइफल्स यूनिट के तीन जवान शहीद हो गए और 6 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। आतंकी चंदेल जिले में स्थानीय समूह पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के बताए जाते हैं।

सर्च ऑपरेशन जारी
हमले के बाद सेना की ओर से आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसके साथ ही भारत-म्यांमार सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। मामले ज्यादा जानकारी का अभी इंतजार है।

नवम्बर में भी हुआ था हमला
उल्लेखनीय है कि पिछले साल नवंबर में चंदेल जिले में ही असम राइफल्स के कैंप पर आतंकी हमला हुआ था। तब सेना के कैंप में बम फेंके गए। सेना ने आंतकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जिसके बाद वो नजदीकी पहाड़ी क्षेत्र में भाग गए थे। इस हमले में सेना का कोई जवान हताहत नहीं हुआ था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...