Cradit card Loan: क्रेडिट कार्ड पर तुरंत मिलेगा लोन, ऐसे करें अप्लाई, जानिए फायदे

न्यूज़Cradit card Loan: क्रेडिट कार्ड पर तुरंत मिलेगा लोन, ऐसे करें अप्लाई,...

Date:

Cradit card Loan: तत्काल धन प्राप्त करने के लिए क्रेडिट कार्ड लोन अच्छा वित्तीय साधन है। कभी जितने कैश की जरूरत होती है उतना क्रेडिट कार्ड की निकासी सीमा नहीं होती। ऐसी स्थिति में क्रेडिट कार्ड पर लोन अच्छा विकल्प है। क्रेडिट कार्ड से लोन तुरंत मिल जाता है और इसके लिए कहीं से कभी भी अप्लाई किया जा सकता है।

क्रेडिट कार्ड के नकद निकासी की सीमा नहीं खत्म होने के बाद एक विकल्प मौजूद होता है। जिसका इस्तेमाल कर रुपए की समस्या का सामाधान पाया जा सकता हैं। इसके लिए क्रेडेट कार्ड पर लोन लिया जा सकता है। वो भी बिना किसी कागजी जरूरतों को पूरा किए।

क्या है क्रेडिट कार्ड पर लोन

क्रेडिट कार्ड पर लोन वह है जिससे कार्ड धारक अपनी उपलब्ध क्रेडिट सीमा के से अलग जाकर लोन लेते हैं। खरीदारी करने के बजाय कोई व्यक्ति चाहे तो क्रेडिट लिमिट के बदले लोन ले सकता है। लोन के रूप में कितनी धनराशि मिलेगी वो क्रेडिट सीमा के आधार पर तय की जाती है।

ऐसे करें Cradit card लोन apply

लोन लेने के लिए सबसे पहले सुनिश्चित करना होगा कि क्रेडिट कार्ड जारीकर्ता द्वारा निर्धारित मानदंडों को पूरा किया गया है कि नहीं। इसमें अच्छा क्रेडिट स्कोर और स्टेबल इनकम शामिल होते हैं।

क्रेडिट कार्ड जारीकर्ता से संपर्क

क्रेडिट कार्ड पर लोन के बारे में पूछताछ करने और नियमों और शर्तों को समझने के लिए शाखा में या अपने क्रेडिट कार्ड जारीकर्ता ग्राहक सेवा से संपर्क कर पूरी जानकारी की जा सकती है।

आवेदन को ऐसे करें पूरा

क्रेडिट कार्ड जारीकर्ता द्वारा दिए आवेदन पत्र को भरकर मांगी गई डिटेल के अनुसार अपना पूरा वित्तीय विवरण प्रदान करना होगा। इसके लिए Identity Proof and Address Proof के अलावा आय प्रमाण पत्र और credit card details जमा करने होंगे। आवेदन और दस्तावेज जमा करने के बाद, क्रेडिट कार्ड जारीकर्ता कंपनी मूल्यांकन करने के बाद लोन के नियमों और शर्तों के साथ लोन अमाउंट को ईसीएस या बैंक द्वारा जारी डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से भेज देगी।

क्रेडिट कार्ड से लोन लेने के फायदे

क्रेडिट कार्ड पर लोन तुरंत मिलता है। लोन राशि पंजीकृत बैंक खाते में वितरित की जाती है। क्रेडिट कार्ड पर लोन के लिए किसी कोलेटरल या कागजी कार्रवाई की जरूरत नहीं होती। जिससे आवेदन प्रक्रिया सरल होती है और समय की बचत होती है।

कम होती हैं ब्याज दरें

क्रेडिट कार्ड लिए जाने वाले लोन की ब्याज दर, कैश की तुलना में कम होती है। हालांकि यह ब्याज दर पर्सनल लोन में लगने वाले ब्याज दर से अधिक होती है। क्रेडिट कार्ड पर लोन घर या यात्रा के दौरान कहीं भी किसी भी समय लिया जा सकता है। यह सुविधा उधार लेने की प्रक्रिया में काफी सरल है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...