Delhi NCR Housing Price: दिल्ली NCR में 16 गुना बढ़ी आवास कीमतें, घर का सपना महंगा

नेशनलDelhi NCR Housing Price: दिल्ली NCR में 16 गुना बढ़ी आवास कीमतें,...

Date:

Delhi NCR Housing Price: बेहतर मांग और निर्माण की बढ़ी लागत के कारण इस साल पहली तिमाही जनवरी-मार्च में एनसीआर में घरों की कीमत 16 प्रतिशत तक बढ़ी हैं। रिपोर्ट में जानकारी दी है। रिपोर्ट रियल्टी कंपनियों के निकाय क्रेडाई, रियल एस्टेट सलाहकार कोलियर्स तथा डेटा विश्लेषण कंपनी लियासेस फोरास की है। जिसे हाल में जारी किया है। इनमें देश के आठ top cities की 2023 की पहली तिमाही में housing prices की जानकारी है।

रिपोर्ट के मुताबिक देश के शीर्ष आठ शहरों में घरों की कीमतें आठ फीसदी बढ़ी हैं। जनवरी-मार्च तिमाही में दिल्ली-एनसीआर में घरों के दाम अधिक 16 प्रतिशत तक बढ़े हैं। Kolkata में 15 % और बेंगलूरु में 14 % वृद्धि हुई है। रिपोर्ट में कहा है कि दिल्ली-एनसीआर में आवास कीमतें 11 तिमाहियों से बढ़ रही हैं। विशेषरूप से द्वारका एक्सप्रेसवे पर दाम 59 प्रतिशत बढ़े हैं। इसकी मुख्य वजह सेंट्रल पेरिफेरल रोड खोलना और द्वारका एक्सप्रेसवे को राष्ट्रीय राजमार्ग-8 से जोड़ने वाला लूप है। ऐसे ही गोल्फ कोर्स रोड, गुरुग्राम में आवास कीमतें 42 प्रतिशत बढ़ी हैं। गोल्फ कोर्स रोड पर घरों के दाम एनसीआर क्षेत्र में सबसे अधिक हैं। यहां मकान दिल्ली से महंगे हो गए हैं।

आंकड़ों के मुताबिक अहमदाबाद में घर की कीमत इस साल जनवरी-मार्च के दौरान 11 प्रतिशत बढ़कर 6,324 रुपये प्रति वर्ग फुट पर पहुंची हैं। बेंगलूरु में घर की कीमतें 14 प्रतिशत बढ़कर 8,748 रुपए प्रति वर्ग फुट हुई है। चेन्नई में चार प्रतिशत की मामूली वृद्धि के साथ 7,395 रुपए प्रति वर्ग फुट है।

हैदराबाद में आवासीय संपत्ति की कीमत 13 प्रतिशत बढ़कर 10,410 रुपए प्रति वर्ग फुट हो गए। कोलकाता में आवास कीमत 15 फीसदी बढ़कर 7ए211 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गईं। Delhi NCR में आवास कीमतें 16 % बढ़कर 8,432 रुपए per square feet हो गईं। पुणे में घरों के दाम 11 % की वृद्धि के साथ 8,352 रुपए per square feet पर पहुंच गए। हालांकि, मुंबई महानगर क्षेत्र MMR में कीमतें दो प्रतिशत घटकर 19,219 रुपए प्रति वर्ग फुट पर आ गईं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related