UP News: सड़क हादसे में दादी-नाती सहित परिवार के चार सदस्यों की मौत, चार गंभीर

उत्तर प्रदेशUP News: सड़क हादसे में दादी-नाती सहित परिवार के चार सदस्यों की...

Date:

UP Road Accident News: बदायूं में भीषण सड़क हादसा हो गया। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर दहेमी गांव के पास ट्रॉली से कार की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में कार में सवार दादी-नाती सहित चार की मौत हो गई। जबकि चार घायल हैं। थाना कुंवरगांव क्षेत्र के गांव अर्सिस बर्खिन के रहने वाले शिक्षक पीतांबर के फुफेरे भाई की शादी संभल के चंदौसी में थी। शादी समारोह में शामिल होने जा रहे पीतांबर के परिजनों के साथ चचेरे.तहेरे भाई अपने बच्चों सहित गए थे। शनिवार की देर रात पीतांबर और उसके परिवार के लोग अपने वाहनों से लौट रहे थे।

एक कार में पीतांबर और उनके रिश्तेदार, जबकि दूसरी कार में पीतांबर की मां सूरजवती, पांच वर्षीय बेटा अरनव, चचेरे भाई टीटू का सात सात का बेटा हर्ष, भाई जितेंद्र यादव की 26 साल की पत्नी शशि, पीतांबर की पत्नी मित्तल यादव के अलावा तीन साल की बेटी शिवान्या और टीटू की दो साल की बेटी अनवी थीं।

पीतांबर का भाई जितेंद्र कार चला रहा था। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर गांव दहेमी के पास एक आश्रम के सामने खड़ी ट्रॉली से कार टकरा गई। हादसे में पीतांबर का पुत्र अरनव, सूरजवती, हर्ष, शशि की मौके पर मौत हो गई।
जबकि पीतांबर की पत्नी मित्तल यादव, शिवान्या, अनवी, जितेंद्र यादव घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर सीओ सिटी आलोक मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कार को काटकर अंदर फंसे लोगों के शवों को बाहर निकाला। घायलों को लेकर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची। जहां सभी की हालत गंभीर देख हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। थाना कुंवरगांव के अर्सिस बर्खिन गांव में हादसे की जानकारी के बाद मातम पसर गया। परिजनों में चीख-पुकार मच गई। गांव के लोग परिवारिजनों को तसल्ली दे रहे हैं। कुछ लोग जिला अस्पताल पहुंचे।

गश खाकर गिरे परिजन

रात हाईवे पर जो हुआ वो दिल को झंकझोरने वाला था। सभी लोग शादी से हंसी-खुशी घर आ रहे थे। लकिन एक हादसे ने सब खत्म कर दिया। हादसे की खबर पाकर अस्पताल पहुंचे कई परिजन गश खाकर गिर गए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...