FIFA Women’s World Cup 2023: फीफा महिला विश्व कप आज गुरुवार 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। इसमें पहला मैच मेजबान न्यूजीलैंड और नार्वे के बीच होगा। न्यूजीलैंड बनाम नॉर्वे का मुकाबला 12.30 बजे से और ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड का मैच कल दोपहर 3.30 बजे से डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर फ्री में देखा जा सकेगा। फीफा महिला विश्व कप आज गुरुवार 20 जुलाई से शुरु हो रहा है। विश्व कप ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में होने जा रहा है। टूर्नामेंट में पहली भिड़ंत न्यूजीलैंड की पूर्व चैंपियन नॉर्वे से जबकि ऑस्ट्रेलिया का सामना रिपब्लिक ऑफ आयरलैंड से होगा। मेजबान टीमों की नजरें जीत के साथ आगाज पर होंगी।
न्यूजीलैंड बनाम नॉर्वे का मुकाबला 12.30 बजे, और ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड का मैच 3.30 बजे से कल दोपहर लाइव देखा जा सकेगा। इस वर्ल्ड कप के सभी मुकाबलों का लाइव प्रसारण भारत में डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर बिलकुल फ्री में होगा।
दरअसल, टूर्नामेंट का पहला सीजन 1991 में चीन में खेला गया था। जिसमें अमरीकी टीम चैंपियन बनी थी। टूर्नामेंट में अमरीकी टीम का दबदबा रहा है। अमेरिका चार बार चैंपियन बना है। 2019 में नीदरलैंड्स को हराकर चैंपियन बनने वाली अमरीका की नजर इस बार पांचवें खिताब पर है। ऐसे में देखना है कि 32 टीमों में से कौन सा देश अमरीका को टक्कर देने में कामयाब होगा। जिससे कि अमेरिका की बादशाहत खत्म हो सके।
ये चार देश जीत सके हैं वर्ल्ड कप
बता दें कि फीफा महिला वर्ल्ड कप इतिहास में अभी तक चार देश खिताब जीत सके हैं। जिसमें अमरीका 1991 में पहले वर्ल्ड कप के साथ 1999, 2015 और 2019 में चैंपियन रहा है। वहीं जर्मनी ने 2003 और 2007 में खिताब पर कब्जा जमाया। जबकि नार्वे 1995 में और जापान 2011 में वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीत चुके हैं।
नंबर एक अमरीका का दबदबा
रैंकिंग में नंबर-1 अमरीका टीम 38 वर्षीय दिग्गज सेंट्रल बैंक खिलाड़ी और कप्तान बेकी सॉरब्रून की अगुआई में तीसरी बार चैंपियन बनकर इतिहास रचने की कोशिश में है। बेकी की कप्तानी में अमरीका ने 2015 और 2019 विश्व कप के अलावा 2012 लंदन ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था। बेकी के करियर का यह आखिरी विश्व कप माना जा रहा है। अगले विश्व कप तक उनकी उम्र 42 साल हो जाएगी।
जर्मन टीम कड़ी टक्कर को तैयार
विश्व रैंकिंग में नंबर दो स्थान पर रहने जर्मन टीम इस बार अमरीका को कड़ी टक्कर देने की तैयारी में है। इससे पहले जर्मन 2007 में पहली बार चैंपियन बना था। जर्मन टीम की कमान एलेक्जेंद्रा पोप के हाथ में है। दो बार पूर्व चैंपियन जर्मनी ने यूरो कप में बेहतर प्रदर्शन किया था। हालांकि टीम दुर्भाग्यशाली रही थी और खिताब जीतने से चूक गई थी।
स्वीडन में उलटफेर का दमखम
मौजूदा वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर-3 स्वीडन ने पिछली बार अच्छा प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान पाया था। स्वीडन की नजर पहली बार खिताब जीतकर इतिहास रचने पर टिकी हैं। टोक्यो ओलंपिक 2022 उपविजेता स्वीडन किसी टीम के खिलाफ बड़ा उलटफेर करने की क्षमता रखती है।
इंग्लैंड को माना जा रहा दावेदार
वर्ल्ड रैंकिंग में चौथे पायदान पर काबिज ओलंपिक चैंपियन इंग्लैंड 2015 तीसरे और 2019 में चौथे स्थान पर था। टीम वर्तमान में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। कप्तान लीह विलियम्सन की कप्तानी में इंग्लैंड को खिताब जीतने के प्रबल दावेदार में से एक माना जा रहा है।

