रामदेव के खिलाफ डॉक्टरों का विरोध, मना रहे हैं ब्लैक डे

फीचर्डरामदेव के खिलाफ डॉक्टरों का विरोध, मना रहे हैं ब्लैक डे

Date:


रामदेव के खिलाफ डॉक्टरों का विरोध, मना रहे हैं ब्लैक डे

नई दिल्ली: ऐलोपैथी दवाओं को कोरोना से होने वाली मौतों का ज़िम्मेदार बताने वाले रामदेव के विरोध में देश भर के डॉक्टर्स आज ब्लैक डे मना रहे हैं. हालाँकि डॉक्टर अपनी ड्यूटी कर रहे हैं मगर काली पंट्टी बांधकर. देश भर के यह डॉक्टर रामदेव के ख़िलाफ़ महामारी अधिनियम के तहत मुक़दमा दर्ज करने और गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं.

फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अनुसार सफदरजंग अस्पताल, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज-अस्पताल, हिंदूराव अस्पताल, संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल, बी.आर. आंबेडकर अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन इस आंदोलन में शामिल हो चुके हैं तथा कुछ अन्य भी शामिल होने वाले हैं.

Read also: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बोल्ट हुए बाहर

असोसिएशन ने बताया, ‘‘रामदेव की टिप्पणियों के विरोध में हमारा प्रदर्शन आज सुबह शुरू हुआ। वह तो ऐलोपैथी के बारे में बोलने तक की योग्यता नहीं रखते हैं। इससे चिकित्सकों का मनोबल प्रभावित हुआ है जो (कोविड-19) महामारी से हर दिन लड़ रहे हैं। हमारी मांग है कि वह बिना शर्त सार्वजनिक रूप से माफी मांगे अन्यथा महामारी रोग अधिनियम के तहत उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...