Independence Day: स्वतंत्रता दिवस पर कश्मीर दहलाने की कोशिश, आठ आतंकी गिरफ्तार

नेशनलIndependence Day: स्वतंत्रता दिवस पर कश्मीर दहलाने की कोशिश, आठ आतंकी गिरफ्तार

Date:

Independence Day: कश्मीर में तिरंगा रैलियां और हो रहे बदलाव पर आतंकियों और सीमा पार बैठे उनके आकाओं को काफी परेशानी हो रही है। यही वजह है कि स्वतंत्रता दिवस से पूर्व कश्मीर को दहलाने की साजिश बराबर रची जा रही है। सुरक्षा बल ने 24 घंटे के भीतर कश्मीर में मुठभेड़ के दौरान आठ आतंकियों और उनके सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। ये आतंकी 15 अगस्त पर धमाके की साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे। पकड़े गए सभी आतंकी जैश और लश्कर के हैं। इसके अलावा ओजीडब्ल्यू पकड़े गए है। सीआरपीएफ के आइजी ने बताया कि आतंकियों के मंसूबे कामयाब नहीं होने दिए जाएंगे। कश्मीर में तिरंगा रैलियां निकालने की तैयारी चल रही है। वहीं दूसरी ओर आतंकी भी अपने मंसूबों को पूरा करने के प्रयास में जुटे हैं जो सुरक्षा बलों की चुस्ती के कारण कामयाब नहीं हो पा रहा है। सुरक्षा बल ने घाटी में 24 घंटे के भीतर आठ आतंकियों और उनके सहयोगियों (ओवरग्राउंड वर्कर) को गिरफ्तार किया है।

हैंडलर ने हथियार कुछ आतंकियों तक पहुंचाने का जिम्मा सौंपा

आतंकियों के सहयोगियों ने पूछताछ में बताया कि उनके हैंडलर ने हथियार कुछ आतंकियों तक पहुंचाने का जिम्मा सौंपा था। जिससे वह स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षाबलों और भीड़-भरे क्षेत्रों में हमले करने की तैयारी में थे। घाटी में आतंकियों तक हथियार पहुंचाने जा रहे तीन सहयोगियों को रात बड़गाम और तीन को बारामुला के उड़ी सेक्टर में पकड़ा है। हमले में शामिल आतंकियों के सहयोगियों से एसाल्ट राइफल मैगजीन, पांच ग्रेनेड, 57 कारतूस के अलावा एक पिस्तौल व अन्य सामान पकड़ा है। इससे पूर्व जैश के दो आतंकियों को श्रीनगर से गिरफ्तार किया था।

स्वतंत्रता दिवस के दौरान बड़े हमले की कोशिश में

सीआरपीएफ आइजी अजय कुमार यादव ने साजिश को बेनकाब करते हुए बताया कि लोगों में भय पैदा करने के लिए आतंकी स्वतंत्रता दिवस के दौरान बड़े हमले की कोशिश में हैं। एक दिन में कश्मीर के विभिन्न जगहों में जैश और लश्कर के आतंकी व ओवरग्राउंड वर्करों को हथियारों के साथ पकड़ा है। इनका पकड़ा जाना इस षड्यंत्र की पुष्टि करता है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों के आतंकियों के किसी मंसूबे को पूरा नहीं दिया जाएगा। लोगों को किसी तरह घबराने की जरूरत नहीं है। बता दें कि कश्मीर में सभी प्रमुख आतंकी कमांडर अब तक मारे जा चुके हैं। इससे आतंकी संगठनों में हताशा है। सीमा पार से आइएसआइ के इशारे पर ग्रेनेड का हमले, टारगेट किलिंग की वारदातों को रचा गया है। आइजी ने कहा कि महत्वपूर्ण और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...