Earthquake: तुर्किये में 5.0 तीव्रता का तेज भूकंप, कई घायल; जापान में कांपी धरती

इंटरनेशनलEarthquake: तुर्किये में 5.0 तीव्रता का तेज भूकंप, कई घायल; जापान में...

Date:

Earthquake in Turkey: तुर्किये में एक बार फिर से भूकंप आया है। तुर्किये में 5.0 तीव्रता का भूकंप आने से कुछ इमारतें गिरने और लोगों के घायल होने की जानकारी है। तुर्किये स्वास्थ्य मंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि मालत्या और अदियामन प्रांतों में आए भूकंप से इमारतों को नुकसान हुआ है। जिसमें कुछ लोगों को चोटें आई हैं। भूकंप से बचने के लिए लोगों ने इमारतों की खिड़कियों से छलांग दी। जिसमें कुछ अन्य लोगों के घायल होने की खबर है।

तुर्किये के दक्षिणी क्षेत्र में गुरुवार रात 5.3 तीव्रता का भूकंप आया। रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप के झटकों से इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं हैं। बताया जाता है कि इमारतों के नष्ट होने से 23 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र मालत्या प्रांत के येसिलुर्ट शहर में था। वहीं अदियामान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बता दें दोनों प्रांत फरवरी में आए विनाशकारी भूकंप से प्रभावित हुए थे। फरवरी में आए भूकंप में 50,000 से अधिक लोग मारे गए थे।

तुर्किये के स्वास्थ्य मंत्री फहार्टिन कोका (Fahrettin Koca) ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि मालत्या और अदियामन में कुछ इमारतों के गिरने से लोग घायल हुए हैं। भूकंप से बचने के लिए लोगों ने घरों से बाहर निकलकर इमारतों से छलांग दी। इससे कुछ लोग घायल हुए हैं। टीवी पर प्रसारित किए वीडियो में भूकंप के कारण इमारतें क्षतिग्रस्त दिखाई दे रही हैं।

जापान होक्काइडो में 6.0 तीव्रता का भूकंप

जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (जीएफजेड) ने बताया कि जापान के होक्काइडो प्रांत में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि जापान में अभी तक किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है और न Sunami की चेतावनी जारी की है।

अंडमान और निकोबार द्वीप में भूकंप

वहीं, भारत के पोर्टब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गुरुवार की रात में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने बताया कि रात 2.56 मिनट पर आसपास भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किए गए। एनसीएस के अनुसार, भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किमी की गहराई में था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...