UP MLC Election 2022: सुबह 27 सीटों पर सुबह आठ बजे से शुरू होगा मतदान,12 को आएगा परिणाम

न्यूज़UP MLC Election 2022: सुबह 27 सीटों पर सुबह आठ बजे से...

Date:

लखनऊ। उप एमएलसी चुनाव 2022 के लिए शनिवार 9 अप्रैल केा सुबह प्रदेश की 27 सीटों पर मतदान होगा। मतदान सुबह आठ बजे शुरू होगा। उप्र विधान परिषण की 36 में 27 सीटों के लिए शनिवार को वोट डाले जाएंगे। मतदान का परिणाम आगामी 12 अप्रैल को आएगा। राज्य निर्वाचन आयोग एमएलसी की 27 सीट पर मतदान के लिए पूरी तरह से तैयार हो गया है। एमएलसी चुनाव में 27 सीटों पर 95 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। जिसमें 27 एमएलसी सीटों के लिए 58 जिलों के 1.20 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए प्रदेश में 739 मतदान केन्द्र बनाए हैं। शांतिपूर्ण मतदान के लिए 58 कंपनी अर्ध सैनिक बलों की लगाई गई हैं। इन 27 सीटों पर सत्तादल भाजपा और विपक्षी पाटी सपा के बीच कांटे की टक्कर है। यूपी एमएलसी की 27 सीटों पर  मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए 3699 मतदानकर्मी ड्यूटी पर लगाए गए हैं। मेरठ गाजियाबाद ​एमएलसी सीट पर भाजपा और गठबंधन प्रत्याशी के बीच टक्कर है। इसके अलावा वाराणसी में बाहुबली बृजेश सिंह की पत्नी और पूर्व एलएलसी अन्नपूर्णा सिंह भाजपा के सुदामा पटेल को टक्कर दे रही है। गाजीपुर से भाजपा प्रत्याशी विशाल सिंह चंचल तथा बलिया से रविशंकर सिंह का मुकाबला सपा प्रत्याशियों से है। जौनपुर में बसपा से एमएलसी रहे बृजेश सिंह भाजपा से प्रत्याशी हैं इनके ऊपर माफिया धनंजय सिंह का हाथ है। 

Read also: Uttarpradesh Latest News: तहसीलों में नहीं अब गांव की चौपाल पर होगा ग्रामीणों की समस्या का समाधान

इन 27 सीटों पर होगा शनिवार को मतदान 

वाराणसी-चंदौली-भदोही, गाजीपुर, आजमगढ़-मऊ,बलिया,मुरादाबाद-बिजनौर,जौनपुर, देवरिया, रामपुर-बरेली,लखनऊ-उन्नाव,सीतापुर,मेरठ—गाजियाबाद, पीलीभीत-शाहजहांपुर,रायबरेली,सुल्तानपुर,प्रतापगढ़,इलाहाबाद, बाराबंकी,बहराइच,कानपुर-फतेहपुर,झांसी-जालौन-ललितपुर,इटावा-फर्रुखाबाद, आगरा-फिरोजाबाद, गोंडा, मुजफ्फरनगर-सहारनपुर, फैजाबाद, बस्ती-सिद्धार्थनगर और गोरखपुर-महाराजगंज।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related