OPD में बढ़ी मरीजों की संख्या,तेज हवाएं कर रही सेहत को ज्यादा नुकसान

न्यूज़OPD में बढ़ी मरीजों की संख्या,तेज हवाएं कर रही सेहत को ज्यादा नुकसान

Date:

मेरठ। मेरठ में दिन में तेज धूप के साथ गर्म हवाएं चलती शुरू हो गई हैं। जो सेहत को नुकसान पहुंचाने लगी है। गुरुवार और शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल की ओपीडी में 5 हजार मरीज पहुंच चुके हैं। इनमें सबसे अधिक पेट संक्रमण, ज़ुकाम,खांसी,के अलावा नाक-कान-गला के संक्रमित अधिक है। वहीं इस समय आंखों के रोगियों की संख्या भी बढ़ रही है। फिजिशियन डॉ. तनुराज सिरोही के अनुसार इस समय सूरज की तेज रोशनी और हवा आंखों और त्वचा के लिए हानिकारक है। इस समय गर्म हवाओं से बचने और शरीर में पानी की कमी न होने देंने की बात फिजिशियन कर रहे हैं। ककड़ी, खरबूज, खीरा, अंगूर,संतरा, तरबूज,नींबू के अलावा नारियल पानी आदि का सेवन की सलाह चि​कित्सक दे रहे हैं। फिजिशियन का कहना है कि इस मौसम में अधिक तला खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसे में संतुलित भोजन स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद है। 

Read also: कितना खतरनाक है कोरोना का नया Variant XE, जानिए क्या है चिकित्सकों की राय

यह बरतें सावधानी 

– जब घर से बाहर निकलें तो एक गिलास पानी पीकर निकलें। दिन में कम से कम 10—15 गिलास पानी पीयें। तेज मसालेदार और तले भोजन से बचें।  तेज धूप से बचाव के उपाय करें। आंखों को धूप से बचाने के लिए चश्मा लगाएं। इसके अलावा त्वचा पर सनस्क्रीन लोशन का प्रयोग करें। वहीं सूती वस्त्र का उपयोग करें और ठंडे पानी से स्नान करें। सुबह उठकर टहलने निकले। जिससे कि शुद्ध ताजी हवा मिल सके।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...