नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। हालांकि आज प्रधानमंत्री के गुजरात दौरे का अंतिम दिन है। आज बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दौरे के अंतिम दिन गांधीनगर महात्मा मंदिर में ग्लोबल आयुष इनोवेशन समिट का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के अलावा डब्ल्यूएचओ महानिदेशक टेड्रोस घेब्रेयसस और मारीशस प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ भी उपस्थित रहेंगे।
Read also: सोनोवाल ने डिब्रूगढ़ में पर्यटक घाट, रिवर फ्रंट परियोजनाओं की समीक्षा की
ग्लोबल समिट सम्मेलन तीन दिन चलेगा। इस समिट में 90 वक्ताओं और 100 प्रदर्शकों की उपस्थिति होगी। जिसमें पांच सत्र के अलावा आठ गोलमेज सम्मेलन और छह कार्यशालाएं आयोजित की जाएगी। इसके अलावा दो संगोष्ठियां अलग से होगी। ग्लोबल समिट सम्मेलन देश में निवेश क्षमता को उजागर करने में सहायत होगा। इसके अलावा आज प्रधानमंत्री दोपहर में दाहोदा में 22,000 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी करेंगे।
Read also: परियोजनाओं को जल्द पूरा करने के लिए कुंजी है पीएम गति शक्ति : सोनोवाल
प्रधानमंत्री परियोजनाओं का उद्धाटन और शिलान्यास करने के बाद एक आदिवासी सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस आदिजाति सम्मेलन में दो लाख लोगों के जुटने की संभावना जताई जा रही है। भाजपा और संघ ने महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।

