एक मई से एक जून तक होगी Kedarnath हेलीकॉप्टर सेवा की Booking

न्यूज़एक मई से एक जून तक होगी Kedarnath हेलीकॉप्टर सेवा की Booking

Date:

देहरादून। केदारनाथ हेलीकाप्टर सेवा के दूसरे चरण की बुकिंग एक मई से शुरू हो रही है। इस बार एक मई से एक जून तक हेलीकाप्टर सेवा के लिए टिकट की बुकिंग होगी। इसे लिए जीएमवीएन ने अपनी अधिकृत वेबसाइट पर यह जानकारी उपलब्ध कराई है। बता दें कि केदारनाथ धाम यात्रा आगामी छह मई से शुरू होने वाली है। इसके लिए जीएमवीएन पहले चरण में 20 मई तक की हेलीकाप्टर सेवा की टिकट बुक कर चुका है।

Read also:  24 घंटे में 104 आग की घटनाएं, दो महीने में जंगल में हुए 903 अग्निकांड

अब एक मई से दूसरे चरण के लिए 21 मई से एक जून तक के लिए बुकिंग आरंभ की जाएगी। जीएमवीएन प्रबंध निदेशक स्वाति भदौरिया ने जानकारी दी है कि बुकिंग सिर्फ जीएमवीएन की वेबसाइट https://heli services.uk.gov.in/ पर ही उपलब्ध है। पहले चरण की 3506 टिकटों साथ कुल 15007 यात्री हेलीकाप्टर सेवा को बुक कर चुके हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related