Smelly Shoes Home Remedy: गर्मियों में जूतों से आती है बदबू, तो इन घरेलू तरीके से पाए छुटकारा!

लाइफस्टाइलSmelly Shoes Home Remedy: गर्मियों में जूतों से आती है बदबू, तो...

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Smelly Shoes Home Remedy – गर्मियों के मौसम में पसीने के कारण पैरों से ज्यादा बदबू आती है और साथ ही जूतों से भी आने लगती है। इसके कारण कई बार लोगो को शर्मिंदा होना पड़ता है, अगर आप भी इन्ही में से एक है तो परेशान न हो। आज हम आपको कुछ घरेलू तरीके बातएंगे, जिसकी मदद से आप इस बदबू से छुटकारा पा सकते है। 

Read also: Yellow Teeth Cleaning: अपनाएं ये घरेलू नुस्खें और पाए दांतों के पीलेपन से छुटकारा!

1)  जूतों को धोते समय डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें और ठंडे पानी और हाथों से जूतों को धोएं। साथ ही जूतों के इनसोल को अच्छे से धोएं, आपके  जूतों से बदबू नहीं आएगी। इसके अलावा, जूतों को खुली हवा और धूप में सूखने दें।

2)  जूतों को सफेद सिरके से भी धो सकते है, ऐसा करने से आपके जूतों के साथ पैरों से भी बदबू नहीं आएगी। आप पानी में सफेद सिरका मिला कर जूतों को उसमे भिगों दें।

3)  इस समस्या में आपकी मदद टी-बैग भी कर सकता है, इसमें टैनिन होता है जो बैक्टीरिया को खत्म करता है। आप बस टी-बैग को पहले पानी में उबालें और ठंडा कर जूतों में कुछ देर के लिए रख दें।

4)  जूतों की बदबू को फल के छिलके भी कम कर सकते है, आप मौसमी, नींबू और संतरे के छिलकों को रात भर जूतों के अंदर रख दें। अलग दिन आपके जूते फ्रेश दिखेंगे। 

Read also: Ridge Gourd Benefits: जाने तोरई के बहतरीन फायदे!

5)  बेकिंग सोडा जूतों की बदबू को भी दूर करता है, इसके एंटी-बैक्टीरियल गुण पसीने की बदबू को दूर करता है। आप रात भर जूतों में बेकिंग सोडा डाल दे, ये आपकी जूतों की बदबू कम कर देगा। 

6) आपको बता दे, गंदे मोज़े के कारण जूतों से बदबू आती है, इसीलिए कॉटन या कॉपर रेशे के मोजे पहनें। ये जूतों में बैक्टीरिया नहीं बढ़ने देता। 

 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related