NZ vs SL: सिडनी में ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा सैकड़ा

टी20 वर्ल्ड कपNZ vs SL: सिडनी में ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा सैकड़ा

Date:

कभी कभी किसी बल्लेबाज़ का कैच टपकना टीम के लिए बहुत भारी पड़ जाता और जब ग्लेन फिलिप्स जैसे तोडू बल्लेबाज़ को दो दो बार जीवनदान मिल जाय तो फिर उसके बल्ले से शतक निकलने पर किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिए। ग्लेन फिलिप्स ने श्रीलंका की घटिया फील्डिंग का ज़बरदस्त फायदा उठाते हुए 64 गेंदों पर 104 रनों की ज़बरदस्त पारी खेली। फिलिप्स का यह शतक तब और भी महत्वपूर्ण हो जाता है जब टीम के तीन बड़े बल्लेबाज़ सिर्फ 15 रनों पर गिर चुके थे और टीम बड़ी मुश्किलों में थी.

न्यूज़ीलैण्ड की ओर से टी 20 विश्व कप में शतक बनाने वाले ग्लेन फिलिप्स दुसरे बल्लेबाज़ बने , उनसे पहले के बल्लेबाज़ ब्रैंडन मैक्कुलम ने साल 2012 में शतक जमाया था. ग्लेन फिलिप्स ने न सिर्फ मिले दो जीवनदानों का फायदा उठाया बल्कि श्रीलंका के खराब क्षेत्ररक्षण का भी भरपूर फायदा उठाया, ख़राब फील्डिंग से उन्हें कई बार अतिरिक्त रन बनाने का मौका मिला।

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का यह दूसरा शतक है, इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के रिले रूसो बांग्लादेश के खिलाफ 109 रनों की शानदार पारी खेली थी. श्रीलंका के खिलाफ ग्लेन फिलिप्स की इस तूफानी शतकीय पारी में 10 चौके और 4 छक्के आये . ग्लेन फिलिप्स को लाहिरू कुमारा ने दासुन शनाका के हाथों कैच आउट करा कर पवेलियन की राह दिखाई. न्यूज़ीलैण्ड की टीम ने ख़राब शुरुआत के बावजूद 7 विकेट पर 167 रन बनाने में कामयाब हो गयी. फिलिप्स ने डेरिल मिशेल के साथ चौथे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी निभाई थी.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...