New Zealand Tour: हार्दिक बोले- यह गलतियां सुधारने का मौका है

स्पोर्ट्सNew Zealand Tour: हार्दिक बोले- यह गलतियां सुधारने का मौका है

Date:

टी 20 विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया इस वक्त न्यूज़ीलैण्ड के दौरे पर है जहाँ उसे तीन टी 20 और तीन वनडे मैचों की श्रंखला खेलनी है. टी 20 में कप्तानी हार्दिक पंड्या कर रहे हैं वहीँ एकदिवसीये मैचों की सीरीज़ में शिखर धवन कप्तान हैं. भारत अपना पहले टी 20 मैच 18 नवंबर को खेलेगी। मैच से पहले कप्तान हार्दिक पांड्या ने माना कि यह गलतियां सुधारने का मौका है. उन्होंने कहा कि पीछे क्या हुआ इसे पीछे छोड़ना होगा, अब हमें आगे देखना होगा.

हार्दिक के बयान से रोहित पर पड़ने वाला है दबाव

पांड्या ने कहा कि विश्व कम में हमसे गलतियां ज़रूर हुयी है, हमें उनको सुधारते हुए आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि विश्व कप में हम अपने प्रदर्शन से निराश हैं लेकिन हम प्रोफेशनल हैं, हमें इस निराशा से निकलना आता है. बता दें कि टी 20 विश्व कप में कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी पर लगातार उँगलियाँ उठ रही हैं. कप्तान बदलने की मांग की जा रही है और सबसे आगे नाम हार्दिक पंड्या का ही लिया जा रहा है. हार्दिक पंड्या के इस बयान से रोहित शर्मा पर और दबाव पड़ने वाला है क्योंकि हार्दिक ने माना है की गलतियां हुई हैं.

सीनियर खिलड़ियों को दिया गया आराम

पंड्या की कप्तानी में टीम को तीन टी 20 खेलने हैं, हालाँकि उनको टीम के कई सीनियर खिलाडियों की सेवाएं नहीं मिल रही है क्योंकि उन्हें शृंखला में आराम दिया गया है, टीम इंडिया को लेकर बातें भी यही की जा रही हैं कि कई सीनियर खिलाडियों जिनकी उम्र भी बढ़ती जा रही है उन्हें टी 20 क्रिकेट से दूर कर युवा खिलाडियों को टीम में लाया जाय ताकी अगले टी 20 विश्व कप में एक युवा टीम नए जोश के साथ जाय जैसे कि धोनी की कप्तानी में 2007 में एक युवा टीम गयी थी और खिताबी जीत हासिल की थी. हार्दिक ने न्यूज़ीलैण्ड में अगर टीम के लिए अच्छा नतीजा निकाला तो कप्तानी को लेकर उनकी दावेदारी और मज़बूत होगी.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...