Twitter के और भी हैं विकल्प, दे रहे है कड़ी टक्कर!

टेक्नोलॉजीTwitter के और भी हैं विकल्प, दे रहे है कड़ी टक्कर!

Date:

टेक डेस्क। Twitter आजकल सुर्खियों में है, एलन मस्क के ट्विटर खरीदने के बाद से हर कोई खुश नहीं है। ऐसे में अगर आप भी ट्विटर प्लेटफार्म को छोड़ रहे है तो इन ऑप्शन को एक बार जरूर देखे है। ये Twitter को कड़ी टक्कर भी दे रहे है। चलिए जानते है।

कू एप

कू न्यूज और ओपिनियन शेयरिंग माइक्रोब्लागिंग प्लेटफार्म है, ये ट्विटर का भारतीय वर्जन है। हालही में कू ने 5 करोड़ डाउनलोड हासिल किए हैं, ये दूसरा सबसे बड़ा माइक्रो-ब्लाग बन गया है। अभी ये 10 भाषाओं में मौजूद है और वर्तमान में 100 से अधिक देशों के यूजर्स द्वारा उपयोग किया जा रहा है। यहां आप वीडियो या तस्वीरें साझा कर सकते हैं, पोल कर सकते हैं, लोगों को फालो कर सकते हैं, और फीड पर दूसरों की राय देख सकते हैं।

मास्टोडन

मास्टोडन कुछ ट्विटर की तरह ही दिखता है, आप पोस्ट लिख सकते हैं, पोस्ट पर रिप्लाई, कमेंट्स किया जा सकता है और एक-दूसरे को फालो कर सकते हैं। लेकिन जो इसे खास बनता है वे की ये थीम पर आधारित हैं, जैसे देश, शहर, अपनी रुचि आदि। इस पर एकाउंट बनाना भी आसान है।

टंबलर

टंबलर को 2005 में डेविड कार्प ने लांच किया था, ये ब्लागर्स के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। इसके माध्यम से फोटो, वीडियो, लिंक आदि साझा कर सकते हैं। इसमें पोस्ट तेजी से लोड होते हैं और फोटो ब्राउजिंग एक्सपीरियंस भी बेहतर है।

काउंटरसोशल

हाल में इस प्लेटफार्म पर भी यूजर्स की संख्या बढ़ी है, इसने वैश्विक स्तर पर लगभग 33 हजार इंस्टाल हासिल किए। इस प्लेटफार्म पर डीपफेक डिटेक्शन, बाटसेंटिनल इंटीग्रेशन, आइडेंटी बीच एलर्ट, फैक्टलेयर इंटीग्रेशन जैसे फीचर्स आपको मिल जाएंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...