Gujarat Chunavi Dangal: शशि थरूर का चुनाव प्रचार से इंकार

गुजरात चुनावGujarat Chunavi Dangal: शशि थरूर का चुनाव प्रचार से इंकार

Date:

गुजरात चुनाव के लिए कांग्रेस ने कल ही अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी, इस सूची में अभी हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़े शशि थरूर का नाम नहीं था. इस सूची में अपना नाम न देखकर थरूर ने नाराज़गी का ईशार किया है, कांग्रेस नेता ने गुजरात में चुनाव प्रचार करने से इंकार कर दिया है, दरअसल गुजरात में कांग्रेस के छात्र संगठन ने उन्हें चुनाव प्रचार के लिए आमंत्रण भेजा था लेकिन उन्होंने मना कर दिया है. वहीँ थरूर के इंकार पर कांग्रेस पार्टी ने कहा कि उनका नाम स्टार प्रचारकों की सूची में नहीं लेकिन पार्टी ने इस आरोप से भी इंकार किया है कि शशि थरूर को दरकिनार किया गया है.

स्टार प्रचारकों में नहीं था नाम

हालाँकि इस बात पर सवाल उठ रहे हैं कि कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में शशि थरूर का नाम क्या सिर्फ इसलिए नहीं रखा गया कि उन्होंने गाँधी परिवार के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे को अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में चुनाव में चुनौती दी। कांग्रेस पार्टी ने इससे पहले शशि थरूर को अपने चुनावी अभियानों में हमेशा शामिल करती रही है, ऐसे में थरूर का कांग्रेस छात्र संगठन का आमंत्रण ठुकराना एक जायज बात बनती है, क्योंकि पार्टी अगर नहीं चाहती कि थरूर गुजरात में चुनाव प्रचार करें तो वह किसी फ्रंटल संगठन का आमंत्रण स्वीकार करें

पहले चरण के लिए 40 नामों की सूची जारी

बता दें कांग्रेस पार्टी ने पहले चरण के लिए कल 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी. इनमें सोनिया गाँधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गाँधी, अशोक गेहलोत, दिग्विजय सिंह, सचिन पायलट, कन्हैया कुमार के नाम शामिल हैं. इनके अलावा राहुल गाँधी भी भारत जोड़ो यात्रा से ब्रेक लेकर गुजरात में 22 नवंबर को चुनाव प्रचार करने पहुंचेंगे. बता दें कि राहुल गाँधी ने हिमाचल विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान में हिस्सा नहीं लिया था , वहां पर बहन प्रियंका गाँधी ने चुनाव बागडोर संभाली थी.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...