टी 20 विश्व कप: श्रीलंका को हराकर मेज़बान ऑस्ट्रेलिया ने की वापसी

टी20 वर्ल्ड कपटी 20 विश्व कप: श्रीलंका को हराकर मेज़बान ऑस्ट्रेलिया ने की वापसी

Date:

मेज़बान ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 21 गेंदें शेष रहते सात विकेट से हराकर टी 20 विश्व कप 2022 में शानदार वापसी की, ऑस्ट्रेलिया अपना पहला मैच न्यूज़ीलैण्ड के हाथों बुरी तरह हार गयी थी, इतनी बुरी तरह कि उसका नेट रन रेट आज की शानदार जीत के बावजूद -1.555 है. ऑस्ट्रेलिया को बड़े मार्जिन से जीत दिलाने में मार्कस स्टॉयनिस का बड़ा हाथ रहा, स्टॉयनिस ने टी 20 विश्व कप का दूसरा सबसे तेज़ अर्ध शतक लगाया, मात्र 17 गेंदों में.

श्रीलंका ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट पर 157 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसे मेज़बान देश ने 21 गेंद शेष रहते तीन विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट डेविड वार्नर के रूप में 26 रनों पर गिरा, इसके बाद फिंच और मिचेल मार्श स्कोर को 60 रनों तक ले गए, यहाँ पर मार्श 18 रन बनाकर धनञ्जय का शिकार बने, इसके बाद क्रीज़ पर आये मैक्सवेल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी की और 12 गेंदों पर 23 रनों की पारी खेलकर करुणारत्ना की गेंद पर कैच आउट हो गए, मैदान पर उतरे नए बल्लेबाज़ स्टोइनिस आज बड़े आक्रमक मूड में दिखे, उनके सामने हासुरंगा और तीक्ष्णा जैसे गेंदबाज़ भी बेबस दिखे, हासुरंगा की तो स्टोइनिस ने ज़बरदस्त धुलाई की. श्रीलंका के इस सबसे कामयाब गेंदबाज़ ने आज अपने टी 20 कैरियर का सबसे मंहगा स्पेल डाला। हासुरंगा ने तीन ओवर में 53 रन दिए और कोई विकेट भी न ले सके. स्टोइनिस ने मात्र 18 गेंदों में नाबाद 59 रनों की पारी खेली जिसमें चार चौके और 6 छक्के शामिल थे.

इससे पहले श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं हुई, उनके इन्फॉर्म बल्लेबाज़ कुशल मेंडिस सिर्फ पांच रन बनाकर चलते बने. पहला विकेट सिर्फ 6 रनों पर गिरने के बाद पथुम निसंका और धनंजय डीसिल्वा ने एक बड़ी साझेदारी निभाई और स्कोर को 75 रनों तक पहुँचाया, यहाँ पर धनंजय 26 रन बनाकर एगर की गेंद पर वार्नर के एक बेहतरीन कैच से आउट हो गए. धनञ्जय के बाद पथुम निसंका भी ज़्यादा देर न टिक सके और 40 रनों की एक अच्छी पारी खेलकर रन आउट हो गए. इसके बाद भानुका राजापक्षा, कप्तान दसून शानका और हासुरंगा जल्दी जल्दी आउट हो गए ऐसे में चरिथ असलंका और चमिका करुणारत्ना ने अंत के ओवरों तेज़ी से रन बनाकर टीम को थोड़े सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचाया। अस्लांका ने 38 नाबाद और करुणरत्ना ने नाबाद 14 रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की ओर से हेज़लवुड और मिचेल स्टार्क ने किफायती गेंदबाज़ी करते हुए एक एक विकेट हासिल किया। ऑस्ट्रेलिया के लिए टूर्नामेंट में बने रहने के लिए आज के मैच में जीत काफी ज़रूरी थी.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...