कंगना रनौत तानी बन्दूक, धाकड़ का नया पोस्टर रिलीज

बॉलीवुडकंगना रनौत तानी बन्दूक, धाकड़ का नया पोस्टर रिलीज

Date:


कंगना रनौत तानी बन्दूक, धाकड़ का नया पोस्टर रिलीज

कंगना रनौत ने अपनी आने वाली फिल्म धाकड़ से नया पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में कंगना रनौत अग्नि के किरदार में दिख रही हैं।दो फोटोज उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन पोस्टर को देख आप भी कहेंगे कि कंगना काफी धाकड़ लुक में दिख रही हैं। उन्होंने इस पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा कि ‘वह उसे अग्नि कहते हैं… एक बहादुर धाकड़, मैं उसे मौत की देवी भैरवी।’

कंगना रनौत इस पोस्टर में हाथों में बंदूक लिए नजर आ रही हैं। तो वहीं उनके चेहरे पर चोट के निशान भी दिख रहे हैं। कंगना का ये पोस्टर काफी दमदार है।जिसे अब तक कई फैंस द्वारा भी लाइक किया जा चुका है। खैर इससे पहल भी कंगना रनौत इस फिल्म से जुड़े कई लुक शेयर कर चुकी हैं। वहीं धाकड़ से दिव्या दत्ता और अर्जुन रामपाल का लुक भी सामने आ चुका है।

कंगना रनौत इस फिल्म में एजेंट अग्नि के रोल में नजर आने वाली हैं।वह इस बार धमाकेदार एक्शन भी करती नजर आएंगी। उनके अलावा इस फिल्म में अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता भी अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...