Nepal Plane Crash: विमान में सवार 21 लोगों के शव मिले, अभी एक शव का मिलना बाकी

इंटरनेशनलNepal Plane Crash: विमान में सवार 21 लोगों के शव मिले, अभी...

Date:

खराब मौसम के बीच नेपाल की सेना ने लापता विमान को खोज निकाला है, जहाँ यह विमान मुसतांग जिले में मिला है। वहीं इसके बाबत नेपाल के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता फणीन्द्र मणि पोखरेल ने बोलते हुये कहा कि विमान में सवार सभी लोगों के मारे जाने की आशंका है, जहाँ इस विमान में कुल 22 लोग सवार थे। आगे बतलाते हुये उन्होंने कहा कि आरंभिक जाँच में यह स्पष्ट हो रहा है कि किसी यात्री के बचने की कोई संभावना नहीं है, वहीं अभी तक हादसे वाली जगह से 22 शवों को निकाला जा चुका है, वहीं शव इतने क्षतिग्रस्त हो चुके हैं कि इनकी पहचान करना मुश्किल है।

इसके साथ ही तारा एयर के ट्विन ऑटर 9 एन-एईटीविमान ने सुबह 09:55 पर पोखरा से उड़ान भरी थी, इसके बाद वह लापता हो गया था। दूसरी ओर नेपाल पुलिस की एक जाँच टीम घटनास्थल पहुँच चुकी है, जहाँ उन्होंने बताया कि शवों की पहचान करना थोड़ा मुश्किल लग रहा है। वहीं इस घटना के बाबत नेपाली सेना ने ट्वीट करते हुये कहा कि हमने वह जगह ढूढ़ निकाली है, जहाँ यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।

वहीं विमान का संपर्क मुसतांग के लेटे इलाके में पहुँचने के बाद टूट गया था, इसके साथ ही टीटी के पास स्थानीय लोंगो ने अधिकारियों को फोन करके बताया था कि उन्होंने कुछ अजीब आवाज सुनी है, जैसे कि कोई धमाका हुआ हो। जानकारी के अनुसार यह विमान तारा एयर लाइन का यह विमान लामचे नदी के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, जहाँ बर्फबारी रुकने के बाद तलाशी अभियान को शुरू किया गया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related