नई दिल्ली : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को ट्वीट कर बताया कि NEET पोस्टग्रेजुएट परीक्षा 11 सितंबर को को होगी। इसके अगले ही दिन 12 सितंबर को NEET (UG ) 2021 का आयोजन होगा, जिसका ऐलान सोमवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया था।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट कर बताया, ‘हमने नीट स्नातकोत्तर परीक्षा 11 सितंबर, 2021 को कराने का फैसला किया है। युवा चिकित्सक अभ्यर्थियों को मेरी शुभकामनाएं।’
नीट-पीजी की परीक्षा 18 अप्रैल को ही होनी थी, लेकिन कोरोना वायरस महारी की दूसरी लहर और संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच इसे स्थगित कर दिया गया था। अब सरकार ने यह परीक्षा 11 सितंबर को कराने की घोषणा की है। इस दौरान कोविड संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी सभी नियमों का पालन किया जाएगा। परीक्षा केंद्र पर मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा।

