टोक्यो जाने वाले एथलीटों से बोले प्रधानमंत्री, आप बस अपना बेस्ट दीजिये

स्पोर्ट्सटोक्यो जाने वाले एथलीटों से बोले प्रधानमंत्री, आप बस अपना बेस्ट दीजिये

Date:


टोक्यो जाने वाले एथलीटों से बोले प्रधानमंत्री, आप बस अपना बेस्ट दीजिये

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज टोक्यो ओलिंपिक में शिरकत करने वाले सभी भारतीय एथलीटों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि अपने पर दबाव डालने की ज़रूरत नहीं , बस अपना बेस्ट परफॉरमेंस देने की कोशिश कीजिये। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित हुए इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने एक-एक कर सभी खिलाड़ियों से बात की और उनकी हौसलाअफजाई की.

पीएम मोदी ने इस दौरान खिलाड़ियों से कहा कि आपको अपेक्षाओं के बोझ तले दबने की जरूरत नहीं है, आप बस अपना 100% दीजिए . पीएम मोदी ने तीरंदाज दीपिका कुमारी को वर्ल्ड नंबर वन बनने पर शुभकामनआएं दी. उन्होंने प्रवीण जाधव का भी हौसला बढ़ाया जो ट्रैक एंड फील्ड के एथलीट से तीरंदाज बने हैं. इसके अलावा पीएम मोदी ने भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा से कहा कि अपेक्षाओं के बोझ तले दबने की जरूरत नहीं है. आप अपना 100 % दीजिए.

वहीं दुती चंद से बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आप के नाम का मतलब ही चमक है. आप ओलिंपिक में छा जाने के लिए तैयार हैं. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओलिंपिक में पदक विजेता और वर्ल्ड चैंपियन विजेता रहीं मेरीकॉम से बात की और पूछा कि उनका फेवरेट खिलाड़ी कौन हैं. इस पर मेरीकॉम ने कहा कि बॉक्सिंग में मेरे फेवरेट खिलाड़ी मोहम्मद अली है जिनसे मुझे काफी प्रेरणा मिलती है.

बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु से बात करते हुए पीएम मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं दी और कहा कि आपकी टोक्यो में सफलता के बाद मैं भी आपके साथ आइसक्रीम खाऊंगा. इसके बाद पीएम मोदी ने पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा से भी बात की.

पीएम नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए #cheer4india नाम से अभियान भी शुरू किया है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...