पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमला, 12 सैनिकों की मौत

इंटरनेशनलपाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमला, 12 सैनिकों की मौत

Date:


पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमला, 12 सैनिकों की मौत

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में मंगलवार को एक बड़ा आतंकी हमला हुआ है. इस हमले में पाकिस्तानी सेना के कैप्टन अब्दुल बासित समेत 12 जवानों की मौत हो गई है, जबकि 15 जवान घायल बताए जा रहे हैं. कहा जा रहा है कि आतंकियों ने कुछ जवानों को बंधक भी बना लिया है. इस हमले के पीछे तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) को जिम्मेदार माना जा रहा है.

TTP के खिलाफ चलाया था ऑपरेशन
जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना की ओर से खुर्रम इलाके में TTP के आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया जा रहा था. इस दौरान TTP के आतंकियों ने हमला कर दिया. इस मिशन को कैप्टन अब्दुल बासित खान लीड कर रहे थे. पाकिस्तानी सेना पर ये हमला हंगू में हुआ है.

6 लोगों को बनाया बंधक
बताया जा रहा है कि आतंकियों ने 6 टेलीकॉम ऑपरेटर्स को बंधक बना लिया है. इन्हें हाफिज दौलत खान ने बंधक बनाया है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related