देश में पहली बार NCB ने पकड़ी ब्‍लैक कोकीन, गुजरात से बरामद 126 किलो हेरोइन का आरोपी गिरफ्तार

नेशनलदेश में पहली बार NCB ने पकड़ी ब्‍लैक कोकीन, गुजरात से बरामद...

Date:

मुंबई। देश में चोरी छ‍िपे सप्‍लाई ड्रग्‍स के गोरखधंधे को तोड़ने के लिए नारकोट‍िक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो यानी एनसीबी पूरी तरह से अलर्ट है। इस कड़ी में एनसीबी की मुंबई जोन ने भारी मात्रा में ब्‍लैक कोकीन को जब्‍त किया है। तीन किलोग्राम से अधिक ब्‍लैक कोकीन की अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कीमत तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह अपने आप में पहला मामला बताया जा रहा है। जब ब्‍लैक कोकीन को देश में जब्‍त किया गया है।  एनसीबी मुंबई के जोनल डायरेक्‍टर अम‍ित गवाते के अनुसार ब्लैक कोकीन को पकड़ना काफी मुश्किल है। इसकी स्मेल स्निफर डॉग नहीं पकड़ पाते है। इसके पीछे बड़ी वजह यह होती है कि ये सामान्‍य कोकीन में स्‍मेल आती है। लेकिन ब्लैक कोकीन में बिल्कुल स्मेल नहीं होती है। इसलिए इसको पकड़ना मुश्किल होता है। ब्‍लैक कोकीन की पहली बार भारत में स्‍मल‍िंग की है।

वहीं दूसरी ओर गुजरात में हाल में पकड़ी 126 किलो हेरोइन की तस्करी मामले में वांछित तस्कर को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान राजबीर सिंह निवासी शहीद उधम सिंह नगर, अमृतसर के रूप में हुई है। राजबीर सिंह पिछले लंबे समय से नशे के कारोबार से जुड़ा हुआ है। वह गिरफ़्तारी से बचने के लिए छेहरटा इलाके में किराए के मकान में रह रहा था। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने जानकारी दी कि इंटेलिजेंस आधारित ऑपरेशन में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल अमृतसर की पुलिस टीम ने राजबीर को अमृतसर के इलाके से गिरफ़्तार किया। उन्होंने बताया कि पड़ताल के दौरान पुलिस टीमों ने टोयोटा ग्लैंजा कार से 128 ग्राम हेरोइन और 9,60,000 रुपये की ड्रग मनी सहित भार तोलने वाली इलेक्ट्रॉनिक मशीन बरामद हुई है। पुलिस द्वारा टोयोटा ग्लैंजा कार को जब्त किया है। डीजीपी ने बताया कि प्राथमिक जांच से पता चला है कि आरोपी नशा-तस्कर राजबीर अपने साथी प्रभजीत सिंह निवासी पट्टी, जिला तरनतारन से हेरोइन लेकर आ रहा था। इसी दौरान उसको गिरफ्तार किया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...