Amritpal Singh: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल ने किया सरेंडर! मोगा पुलिस ने लिया हिरासत में

इंटरनेशनलAmritpal Singh: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल ने किया सरेंडर! मोगा पुलिस ने लिया...

Date:

अमृतसर। खालिस्तान समर्थक भगोड़े अमृतपाल सिंह ने मोगा पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। सूत्रों के मुताबिक वारिस पंजाब दे चीफ अमृतपाल सिंह को मोगा के गुरुद्वारा से हिरासत में ले लिया गया है। अमृतपाल 36 दिन बाद पुलिस के हाथ लगा है। अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

पुलिस अमृतपाल को कई दिनों से देश के कई हिस्सों में तलाश कर रही थी। उसने भी अपने समर्पण को लेकर कई बार संदेश भेजे लेकिन वह अब तक गिरफ्त से बाहर रहा। अब खबर है कि उसने देर रात सरेंडर कर दिया है। खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के आत्मसमर्पण की खबरें आ रही हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

पुलिस के कई अधिकारी इस मामले पर अनभिज्ञता जता रहे हैं। वह 18 मार्च से फरार चल रहा है। बताया जाता है कि अमृतपाल के समर्पण की खबर को पुलिस अभी बाहर नहीं लाना चाहती है। इस समय पूरे पंजाब में पुलिस व्यवस्था काफी चुस्त कर दी गई है। बताया जाता है कि अमृतपाल ने समर्पण रात में किया। वहीं पुलिस सूत्र ये भी बता रहे हैं कि उसको पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अमृतपाल ने सरेंडर नहीं किया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related