karnataka election 2023: शाह बोले-‘दिनदहाड़े हत्या करते थे कांग्रेस संरक्षित PFI कैडर

नेशनलkarnataka election 2023: शाह बोले-'दिनदहाड़े हत्या करते थे कांग्रेस संरक्षित PFI कैडर

Date:

बेगलुरु। कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव होने हैं। अमित शाह ने कहा कि भाजपा को 224 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के 112 सीटों के आंकड़े से 15-20 सीटें अधिक मिलेंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पीएफआई की पोषक रही है। पीएफआई कैडर दिनदहाड़े हत्या करते थे।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 से पहले सियासी हमले तेज हो गए हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज शनिवार को भरोसा जताया कि भाजपा इस चुनाव में बहुमत के आंकड़े से 15-20 सीटें ज्यादा जीतेगी। भाजपा नेता ने कहा कि कुछ नेताओं के दलबदल के बावजूद पार्टी का जनाधार बरकरार है।

राहुल गांधी को ओबीसी समुदाय का अपमान करने वाला बताया

मानहानि के एक मामले में में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हाल ही में दोषी ठहराया गया। इसको लेकर विपक्षी कांग्रेस सरकार पर हमलावर है। इसको लेकर शाह ने कहा कि भारत में कोई भी परिवार कानून से ऊपर नहीं है और कानून सबसे ऊपर है।
राहुल गांधी खुद को पीड़ित को पीड़ित बता रहे हैं, तो शाह ने कहा, हमने राहुल गांधी से कभी ओबीसी समुदाय का अपमान करने के लिए नहीं कहा। उन्होंने खुद माफी न मांगने का फैसला किया।

उन्होंने कहा, जिस कानून के तहत उन्हें दोषी ठहराया गया, वह कांग्रेस सरकार ने बनाया था। तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उस कानून को वापस लेने की कोशिश की लेकिन राहुल गांधी ने खुद अध्यादेश को फाड़ दिया। अब उन्हें पीड़ित की भूमिका नहीं निभानी चाहिए। किसी को यह नहीं सोचना चाहिए कि कोई भी परिवार कानून से ऊपर है। अगर यह अध्यादेश संसद से पारित हो जाता तो किसी भी दोषी सांसद को तत्काल अयोग्य करार दिए जाने से बचा लिया जाता।

बहुमत से 15-20 सीटें ज्यादा मिलेंगी

कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के बारे में उन्होंने कहा कि भाजपा को 224 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के 112 सीटों के आंकड़े से 15-20 सीटें अधिक मिलेंगी। उन्होंने कर्नाटक की भाजपा सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के कांग्रेस के आरोपों को ‘आधारहीन’ बताते हुए खारिज कर दिया। शाह ने दावा किया कि किसी भी अदालत ने उनकी पुष्टि नहीं की है और कांग्रेस ने अपने शासन के दौरान भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने के लिए इन्हें गढ़ा है।

कांग्रेस ने दिया पीएफआई को संरक्षण

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पीएफआई को संरक्षण दिया और फलने-फूलने दिया, जो अब मोदी सरकार द्वारा प्रतिबंधित एक कट्टरपंथी इस्लामी संगठन है, इसके कैडर राज्य में दिनदहाड़े हत्याएं करते थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने इस पर प्रतिबंध लगा दिया और राज्य के लोगों को सुरक्षा प्रदान की। जम्मू-कश्मीर में हाल में हुए आतंकी हमले पर उन्होंने कहा, हम भारत पर किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि भारत के विदेशी दूतावासों के खिलाफ हिंसा को मोदी सरकार हल्के में नहीं लेगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...