Today weather update: बढ़ेगा तापमान, आज दिन में तेज धूप के आसार

नेशनलToday weather update: बढ़ेगा तापमान, आज दिन में तेज धूप के आसार

Date:

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने इस सप्ताह तापमान 30 डिग्री से अधिक जाने की संभावना व्यक्त की है। दिन में तेज धूप से लोगों को गर्मी का अहसास होगा।
मौसम के बदलते ही तापमान बढ़ने लगा है। हालांकि, सुबह हाइवे और एक्सप्रेस वे पर कोहरा देखने को मिल रहा है। मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष का कहना है कि यूपी और उत्तरी भारत के पूरे हिस्सों में अब तापमान तेजी से बढ़ेगा। इसका असर अभी से दिखाई देने लगा है। अभी तक जहां 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास दिन का तापमान चल रहा था, सोमवार को यह 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
इससे पहले रविवार को नई दिल्ली का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। तापमान के और अधिक बढ़ने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि इस हफ्ते तापमान बढ़ने के साथ आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा। इसी के साथ तेज धूप में लोगों को गर्मी का अहसास होगा।
दिन का तापमान पूरे सप्ताह 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। वहीं, रात का तापमान 16 से 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। तापमान बढ़ने से लोगों ने अब पंखे को धीमी गति पर चलाना शुरू कर दिया है। दिन के समय सर्दी के कपड़े पहनना लोग अब धीरे-धीरे बंद कर रहे हैं। हालांकि अभी सुबह और शाम के समय हल्की ठंड बनी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...