लाइफस्टाइल डेस्क। Paneer Dahi Bhalla – होली पर घर में कई विशेष चीजे बनती है, जिसमे से एक है दही भल्ला। इसे लोग खूब शौक से खाते है। ऐसे में आज हम आपको एक दही भल्ला की नयी रेसिपी बताएंगे, जो की है पनीर दही भल्ला।
पनीर दही भल्ला सामग्री
300 ग्राम पनीर, 3 उबले आलू, हरी मिर्च बारीक कटी हुई 1, 3 चम्मच कॉर्नफ्लोर, बारीक कटी हुई 1/2 इंच अदरक, 6 कप फेंटी हुई दही, लाल मिर्च पाउडर,नमक स्वादानुसार, भुना जीरा पाउडर, मीठी चटनी और इमली की चटनी।
पनीर दही भल्ला रेसिपी
पहले आलू को कद्दूकस कर उसे अलग निकालकर रख दें और फिर प्लेट में पनीर को अच्छी तरह से मसल कर एक स्टफ बना ले। फिर अदरक, हरी मिर्च और कॉर्नफ्लोर मिक्स करके वड़े के शेप में इन्हे तल ले।
बस फिर भल्ले के प्लेट में डालकर ऊपर दही डाल दे और उसमे लाल मिर्च पाउडर, भुना जीरा, मीठी एवं खट्टी चटनी डालकर सबको खिलाएं। ये बेहद आसान सी रेसिपी है, जो की खाने में काफी लाजवाब लगती है।

