Today weather update: आज तापमान 30 डिग्री के पार जाने के आसार, फरवरी में मार्च जैसे हालात

नेशनलToday weather update: आज तापमान 30 डिग्री के पार जाने के आसार,...

Date:

नई दिल्ली। आज रविवार मौसम कुछ गर्मी भरा रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग (IMD) ने आज रविवार को एनसीआर के जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद जताई है। यानी आने वाले दिनों में लोगों को जल्द ही पंखे चलाने की नौबत आ सकती है। फरवरी के तीसरे सप्ताह से ही लोगों को गर्मी परेशान करने लगी है।

दो साल में सबसे अधिक तापमान

कल शनिवार में न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान के 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मौसम विभाग ने आज रविवार को शहर का अधिकतम तापमान बढ़ने की आशंका जारी की और कहा कि एनसीआर में 30 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच सकता है।

आईएमडी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, इसी माह 10 तारीख को अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। जो पिछले दो साल में फरवरी महीने का अधिकतम तापमान है।

यूपी में बढ़ रहा तापमान, पंजाब और हरियाणा का भी बुरा हाल

इसी तरह से पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में भी न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जबकि लुधियाना का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यूपी के जिलों में भी तापमान तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक यूपी के कुछ जिलों का तापमान आने वाले दिनों में 30 डिग्री के ऊपर जा सकता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...