Today weather update: तापमान 32 डिग्री पार, होली से पहले गर्मी ने दिखाए रंग

नेशनलToday weather update: तापमान 32 डिग्री पार, होली से पहले गर्मी ने...

Date:

नई दिल्ली। गर्मी ने होली से पहले रंग दिखाना शुरू किया है। लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच दिन का तापमान 32 डिग्री पार चला गया तो सुबह के तापमान में वृद्धि हो रही है। आज शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और तेज हवा का दौर जारी रहेगा।

दिल्ली और एनसीआर के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को तेज धूप रही। दिन चढ़ने के साथ धूप भी तीखी और तेज हो गई। अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री रहा जो कि सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है।

हवा में नमी का स्तर बढ़ा

हवा में नमी का स्तर 31 से 80 प्रतिशत दर्ज किया किया गया। अगले तीन दिनों के दौरान हवाओं की रफ्तार तेज रहेगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि हवा की रफ्तार 20 से 30 किमी प्रति घंटे रहने की संभावना है। हवा की दिशा उत्तरी पश्चिमी रहने की संभावना है। शनिवार को आंशिक रूप से बादल भी छाए रहेंगे।


हवा से सुधरा वायु प्रदूषण का स्तर

चल रही तेज हवा से 24 घंटे के भीतर वायु प्रदूषण में काफी कमी आई है। गुरुवार को एयर इंडेक्स जहां 226 था, वो शुक्रवार शाम 153 पर आ गया।
रात से तेज हवा चल रही हैं। इसी से प्रदूषण में कमी देखने को मिल रही है। शुक्रवार को सतही हवा की गति 20 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। इससे प्रदूषण कणों का बिखराव तेजी हुआ और एयर इंडेक्स में कमी आई।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...