Today Weather Update: कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी, NCR में मौसम शुष्क

नेशनलToday Weather Update: कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी, NCR में...

Date:

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही ओले पड़ने की संभावना भी व्यक्त की गई है।

तापमान में गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली एनसीआर में 31 मार्च से एक बार फिर बारिश की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि 26 मार्च से मौसम शुष्क रहेगा। इससे तापमान में गिरावट आएगी।

उत्तराखंड में बारिश के आसार

उत्तराखंड में रविवार को मौसम साफ रहेगा। हालांकिए शनिवार रात को राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के अधिकतर इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज भी पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा और आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

26 मार्च से मौसम में आएगा बदलाव

मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर पश्चिम भारत में 26 मार्च से मौसम में बदलाव होगा। मौसम में बदलाव से दिल्ली एनसीआर में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, यह गर्मी केवल चार दिन तक ही रहेगी। क्योंकि 31 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश हो सकती है।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में आज आंधी और बिजली के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा, दक्षिण भारत में तटीय आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, पुदुचेरी और केरल में आंधी और बारिश की संभावना है। छत्तीसगढ़ में आज 26 मार्च को छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार आज 26 मार्च को ग्वालियर के आसपास गरज और चमक के साथ हल्की बूंदाबादी हो सकती है। इसके अलावा, 26 और 27 मार्च को पूर्वी मध्य प्रदेश, शहडोल, रीवा, जबलपुर और सागर में बारिश होगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related