एक परिवार के चार सदस्यों ने की आत्महत्या, डिप्रेशन में उठाया खौफनाक कदम

नेशनलएक परिवार के चार सदस्यों ने की आत्महत्या, डिप्रेशन में उठाया खौफनाक...

Date:

हैदराबाद। हैदराबाद में एक परिवार के चार सदस्यों ने डिप्रेशन में आकर खौफनाक कदम उठा लिया। परिवार द्वारा आत्महत्या की ये घटना दराबाद के कुशाईगुड़ा इलाके में हुई है। जानकारी के अनुसार परिवार के चारों लोगों के शव अपार्टमेंट में मिले हैं। मृतकों की पहचान सतीश उनकी पत्नी वेधा और उनके दो बच्चों निशिकेश और निहाल के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि शनिवार को परिवार के चार सदस्यों ने अपने अपार्टमेंट में कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या की है।

माता-पिता और दो बच्चों ने दी जान

मृतकों की पहचान सतीश, उनकी पत्नी वेधा और उनके दो बच्चों निशिकेश नौ साल और निहाल पांच साल के रूप में हुई है। अधिकारियों ने कहा कि संदेह है कि यह घटना शुक्रवार रात को हुई। लेकिन पुलिस को इसकी जानकारी शनिवार को हुई है। जिसके बाद सभी के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

डिप्रेशन के चलते किया सुसाइड

कुशाईगुड़ा पुलिस स्टेशन के थानाध्यक्ष पी वेंकटेश्वरलू ने कहा कि कंडीगुडा क्षेत्र में एक पिता, मां और उनके दो बच्चों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक पूछताछ से पता चला है कि दोनों बच्चे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से पीड़ित थे। इलाज के बावजूद बच्चे ठीक नहीं हो रहे थे। माता-पिता डिप्रेशन में चले गए। जिसके बाद परिवार ने आत्महत्या कर ली। संदेह है कि उनकी शुक्रवार रात मृत्यु हो गई थी। लेकिन पुलिस को शनिवार 2 बजे के करीब सूचना मिली।

पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवाया

थानाध्यक्ष पी वेंकटेश्वरलू ने बताया कि मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। उन्होंने कहा पोस्टमार्टम अभी तक नहीं किया है। मृतक शवों को मोर्चरी में स्थानांतरित कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस घटना के बारे में जानकारी कर रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...