Weather Update Today: एनसीआर में उमस भरी गर्मी,मौसम के बदले रूख से वैज्ञानिक हैरान

नेशनलWeather Update Today: एनसीआर में उमस भरी गर्मी,मौसम के बदले रूख से...

Date:

नई दिल्ली। मेरठ सहित दिल्ली और एनसीआर में उसम भरी गर्मी पड़ रही है। हालांकि तापमान अभी भी 40 डिग्री के नीचे है। लेकिन उमस भरी गर्मी के कारण लोगों की परेशानी बढ़ रही है। उमस भरी गर्मी में पसीना भी आफत बना हुआ है। उमस भरी गर्मी में लोगों का सड़कों पर चलना भारी हो रहा है। बुधवार को मेरठ में गर्मी ने जमकर पसीने छुड़ाए। हालांकि, दिन में हल्के बादल दिखे लेकिन बारिश का कही नामोनिशान नहीं रहा। मेरठ कृषि अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा0 एन सुभाष ने बताया कि मौसम इस समय काफी बदल गया है। छह जुलाई को बारिश के आसार थे। लेकिन हवा में नमी का स्तर कम होने पर बारिश की संभावना क्षीण हो गई। वहीं बुधवार को मेरठ में अधिकतम तापमान सामान्य से दो अधिक 37.5 डिग्री रहा।

Read also: तमिलनाडु में आने वाले दिनों में बढ़ेगा अधिकतम तापमान : आईएमडी

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज शुक्रवार को दिन में आसमान में हल्के बादल छाए रहने की उम्मीद है। आज हल्की बारिश हो सकती है। पिछले दो दिन से लगातार हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं। लेकिन इसके बाद अब आज 8 जुलाई को भी सामान्य बारिश की आसार बताए गए हैं। जिससे गर्मी के तेवर ढीले होंगे और तापमान भी लुढ़केगा। मौसम विभाग की माने तो आगामी 12 जुलाई तक आसमान में बादलों के आने जाने का सिलसिला जारी ही रहेगा। इसी बीच कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदा-बांदी का भी अनुमान है। लेकिन अच्छी बारिश की संभावना अभी कम है।

मेरठ में आज शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 ज्यादा 27.4 और अधिकतम तापमान सामान्य से 2 ज्यादा 37.5 डिग्री रहने की संभावना है। 

हवा में नमी का स्तर 50 से 72 फीसदी के बीच है। वहीं गुरुवार को अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा था। आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है।

नोएडा में अधिकतम तापमान 40.2 और न्यूनतम तापमान 34.3 डिग्री रहने का अनुमान है। बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें के आसार हैं।

वहीं गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने की संभावना है।

Read also: UP Weather Forecast: वेस्ट यूपी में मौसम का पिंक अलर्ट, 43 डिग्री पहुंचा तापमान

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘मध्यम’ श्रेणी 104 दर्ज हुआ है। वहीं नोएडा में एक्यूआई 101, जबकि गुरुग्राम में एक्यूआई 155 रिकॉर्ड किया गया है। बता दें कि एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच अच्छा, 51 और 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 के बीच मध्यम, 201 और 300 के बीच खराब, 301 और 400 के बीच बहुत खराब और 401 और 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related