Ghaziabad Latest News: तेज रफ्तार होंडा सिटी बनी आग का गोला,चालक ने कूदकर बचाई जान

उत्तर प्रदेशGhaziabad Latest News: तेज रफ्तार होंडा सिटी बनी आग का गोला,चालक ने कूदकर...

Date:

गाजियाबाद। बीती रात एलिवेटेड रोड पर अचानक उस समय अफरा तफरी का माहौल हो गया। जब तेज रफ्तार होंडा सिटी कार आग का गोला बन गई। गनीमत रही कि कार में सवार युवक समय रहते कूद गए और उनकी जान बच गई। जैसे ही कार में आग लगनी शुरू हुई तो सड़क पर चल रहे लोगों की मदद से दोनों  युवकों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन बेकाबू आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। आनन-फानन में इसकी सूचना दमकल विभाग को दी।

Read also: गाजियाबाद में झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग, 20 गायों की मौत

जब तक दमकल की टीम मौके पर पहुंची तब तक कार जलकर खाक हो चुकी थी। आग लगने का कारण कार में शॉर्ट सर्किट  माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात थाना नंद ग्राम  के ऑटो नगला के रहने वाले नितिन अपने एक अन्य साथी राहुल के साथ दिल्ली की तरफ से एलिवेटेड रोड पर  होंडा सिटी से घर लौट रहे थे।अचानक  उनकी कार की वायरिंग शॉट हुई और चलती कार से धुंआ निकलने लगा। सड़क पर चल रहे अन्य लोगों ने उन्हें इसकी जानकारी दी। लेकिन गनीमत रही कि समय रहते दोनों लोग कार से बाहर निकल आए और  जान बच गई। इस दौरान देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। शुरुआती दौर में कार में सवार दोनों युवकों ने सड़क पर चल रहे लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन आग बुझाने में कोई कामयाबी नहीं मिली। इसकी सूचना दमकल विभाग को दी।

Read also: गाजियाबाद MLC सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र भारद्वाज चुनाव जीते

दमकल  के अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जैसे  यह सूचना दमकल विभाग को मिली तो तत्काल दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाया गया।लेकिन कार पूरी तरह से जल चुकी है। गनीमत रही कि कार में सवार दोनों युवक का समय रहते कार से बाहर निकल आए और हादसा टल गया ।उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में कार में शॉर्ट सर्किट के कारण ही आग लगी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related