Sara Tendulkar: क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर हाल में डीपफेक का शिकार हुईं थीं। सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लोग किसी सेलिब्रिटी की तस्वीर या वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर हैं। उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करते हैं। सचिन की बेटी सारा तेंदुलकर भी इससे नहीं बच पाईं। भारत के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल के साथ सारा तेंदुलकर की फोटो को जोड़कर शेयर किया था। इसे लेकर सारा तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर गुस्सा निकाला।
तकनीक का उपयोग कर दुरुपयोग करना चिंताजनक
सारा ने इंस्टाग्राम में लिखा, ”हमारे सुख, दुख और दैनिक गतिविधियों को साझा करने के लिए सोशल मीडिया हम सभी के लिए अद्भुत स्थान है। हालांकि, तकनीक का उपयोग कर दुरुपयोग करना चिंताजनक है। यह सच्चाई से दूर ले जाता है।’ सारा तेंदुलकर ने आगे लिखा, ”मेरी कुछ डीपफेक तस्वीरें हैं जो हकीकत से बहुत दूर हैं। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर सारा तेंदुलकर नाम का अकाउंट खुद को पैरोडी घोषित करता है। लेकिन जाहिर तौर पर मेरे नाम पर लोगों को गुमराह करता है। मेरा एक्स पर किसी प्रकार का कोई अकाउंट नहीं है। मुझे उम्मीद है कि एक्स इन अकाउंट पर गौर करेगा और उन्हें निलंबित करेगा।’
अर्जुन की जगह लगाई गई शुभमन की फोटे
सारा की एक फेक तस्वीर शुभमन गिल के साथ वायरल हुई है। सारा तेंदुलकर और अर्जुन तेंदुलकर की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की गई। अर्जुन तेंदुलकर के स्थान पर शुभमन की तस्वीर लगाई थी। सारा से पहले अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और कटरीना कैफ डीपफेक का शिकार हुई थीं।

