Delhi Liquor Scam: कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 14 दिन तक बढ़ाई

नेशनलDelhi Liquor Scam: कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 14 दिन...

Date:

नई दिल्ली। दिल्ली शराब घोटाला मामले में मनीष सिसोदिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार को मामले की सुनवाई करते हुए दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 14 दिन तक के लिए बढ़ा दी है। फिलहाल मनीष सिसोदिया शराब घोटाले के मामले में 22 मार्च तक ईडी की रिमांड पर हैं।

इससे पहले जेल में सजा काट रहे आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया की रिमांड अवधि कोर्ट ने पांच दिन के लिए बढ़ाई गई थी। अब सिसोदिया 22 मार्च तक रिमांड में रहेंगे। मनीष सिसोदिया की पहले शुक्रवार को राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेशी हुई थी। सिसोदिया ने कोर्ट में ईडी पर आरोप लगाया कि ये लोग तो मुझसे कुछ पूछते नहीं है।

सिसोदिया ने कहा कि मैं बैठा रहता हूं। मुझसे कुछ पूछताछ नहीं होती है। कल मैंने इनसे कहा कि चाहे रात भर बैठाओ कोई दिक्कत नहीं है, पर मुझसे पूछताछ तो करो। सिसोदिया ने कहा कि मुझसे सिर्फ आधे-आधे घंटे की पूछताछ करते हैं और ये लोग कभी टी ब्रेक, कभी मेडिकल ब्रेक ले लेते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...