जयपुर। झीलों के शहर उदयपुर में तलवार से दुकानदार का धड़ अलग करने वाले रियाज अत्तारी के तार आईएसआईएस से जुड़े होने की बात अब सामने आ रही है। इसके अलावा यह भी सामने आया है कि वह पाकिस्तान के एक कटटरपंथी संगठन का सदस्य है। कत्ल की वारदात को दो लोगों ने अंजाम दिया। दोनों ने कत्ल की वारदात को अंजाम देते हुए का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया था। आरोपियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की भी धमकी दी है। इतना ही नहीं हत्यारोपियों ने हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए लगातार दो वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए थे।
Read also: राजस्थान के उदयपुर में मई महीने हो सकता है कांग्रेस का चिंतन शिविर
रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने बताया कि रियाज अत्तारी आईएसआईएस से जुड़ा है। वह, साल 2021 में टोंक शहर निवासी मुजीब अब्बासी के संपर्क में तीन बार आया और उससे मिलने भी टोंक शहर गया था। सूत्रों ने बताया कि हाल ही में आईएसआईएस से जुड़े मामले में मुजीब को गिरफ्तार किया गया था। इस केस में रतलाम के कुछ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। रिपोर्ट में सूत्रों ने बताया है कि रियाज खुद भी आईएसआईएस का ऑपरेटिव हो सकता है। उसकी फेसबुक फोटोज में विशेष संकेत देते देखा जा सकता है।
Read also: 10 जनपथ पर हुई कांग्रेस की अहम बैठक, वेणुगोपाल जायेंगे शिविर का जायजा लेने उदयपुर
खास बात यह है कि इस तरह के संकेत का उपयोग आईएसआईएस के ऑपरेटिव्स पूरी दुनिया में करते हैं। सूत्रों ने बताया कि रियाज बरेलवी है और पाकिस्तान के कट्टरपंथी समूह दावत-ए-इस्लामी से भी जुड़ा है। हत्यारोपी रिजाय और उसका एक दोस्त नाप देने के नाम पर टेलर कन्हैया लाल की दुकान में घुसे थे। जहां पर उन्होंने कुछ देर बाद एक तलवार से टेलर पर हमला कर उसकी गर्दन धड़ से अलग कर दी थी। खास बात यह कि इस घटना की वीडियो भी बनाई गई। मृतक के परिजनों का कहना है कि उन्होंने भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट किया था। उसके बाद से उनको लगातार धमकी मिल रही थी।

