रसोई Bytes: इस तरीके से बनाएं एगलेस मेयोनीज!

रसोई Bytesरसोई Bytes: इस तरीके से बनाएं एगलेस मेयोनीज!

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Eggless Mayonnaise Recipe – आजकल खाने की चीजों में मेयोनीज का इस्तेमाल काफी किया जा रहा है, इसका स्वाद अब सभी के मन को भा गया है। ऐसे में अगर आप इसे घर पर बनाना चाहते है तो इस आसान सी रेसिपी को फॉलो करे, इसमें आपको ज्यादा सामग्री भी नहीं चाहिए साथ ही ये काफी कम समय में बन जाएगा। चलिए जानते है। 

एगलेस मेयोनीज सामग्री – 1 कप क्रीम, एक चौथाई कप तेल, 2 चम्मच सिरका, एक चौथाई चम्मच काली मिर्च, आधा चम्मच सरसों का पाउडर, 1 चम्मच पिसी हुई चीनी और आधा चम्मच नमक। 

Read also: रसोई Bytes: खाने का जायका बड़ा देगी हरी मिर्च का ठेचा, ये रही रेसिपी!

एगलेस मेयोनीज रेसिपी (Eggless Mayonnaise Recipe) –

पहले ठंडी क्रीम , पिसी हुई चीनी, तेल, नमक, सरसों का पाउडर और कुटी हुई काली मिर्च डालकर मिक्सी के जार में पीस लें। जब गाढ़ी दिखने लगे तो मिक्सी को बंद कर दें, फिर सिरका डालें और एक बार फिर से चलाएं। टिप्स – अगर सिरका नहीं है तो नींबू के रस का इस्तेमाल करे। 

बस लीजिये मिंटो में तैयार है एगलेस मेयोनीज, इसे आप एयरटाइट डिब्बे में बंद कर फ्रिज में रखे। 

 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related