COVID-19 live updates: कोरोना सं​क्रमितों की संख्या लोगों की बढ़ा रही चिंता,24 घंटे में बढ़े 25 प्रतिशत मामले

हेल्थCOVID-19 live updates: कोरोना सं​क्रमितों की संख्या लोगों की बढ़ा रही चिंता,24...

Date:

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि इस चिंता के बीच भी लोग अभी लापरवाह ही बने हुए हैं। ना तो कहीं कोई मास्क का उपयोग कर रहा है और न कही सोशल डिस्टेंस का पालन किया जा रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के मामलों में 25 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। आज मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 14,506 नए मामले सामने आए हैं। जो कि मंगलवार की तुलना में लगभग 25 प्रतिशत अधिक है।

Read also: कोरोना संक्रमण : 24 घंटे में मिले 19 नए संक्रमित मरीज, राजधानी में हालात खराब

24 घंटे में कोरोना पीड़ित् 30 मरीजों की मृत्यु हो गई है। बता दें मंगलवार के आंकड़े में 11,793 कोरोना संक्रमित सामने आए थे।  जबकि 27 मरीजों की कोरोना से मौत हुई थी। बीते 24 घंटों के भीतर 11,574 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। देश में सक्रिय मरीजों की संख्या अब 99,602 पहुंच गई है। जो कि मंगलवार की तुलना में 2902 अधिक बताई जाती है। कोरोना संक्रमण महामारी की शुरुआत के बाद से अब तक 52,50,77 संक्रमितों की मौत कोरोना से हुई है।

राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ता जा रहा है। राजधानी में कोरोना संक्रमण की बढ़ती संख्या ने फिर से लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। नई दिल्ली में बीते 24 घंटे के अंदर 874 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं जबकि संक्रमण से चार की मौत हो चुकी है। इससे पहले गत मंगलवार को जारी आंकड़े में राजधारी मे कोरोना के 628 संक्रमित मामले सामने आए थे। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी।

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 3,482 मरीज मिले हैं। जबकि संक्रमण से नौ मरीजों की मौत हो गई है। बता दें कि आज गुरुवार कल मंगलवार की तुलना में 1113 कोरोना संक्रमित मरीज अधिक मिले हैं। वहीं बात मुंबई की करें तो यहां बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 1290 केस सामने आए हैंं। जबकि दो मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण के चलते हो गई।

Read also: UP Corona Update: एक दिन में ​मिले कोरोना के 99 मरीज,संख्या बढ़कर हुई 562

केरल में कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए राज्य में मास्क अनिवार्य कर दिया है। केरल पुलिस ने सभी जिले के पुलिस प्रमुखों को सार्वजनिक स्थलों पर मास्क अनिवार्यता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related