Sidhu Moose Wala Murder: मूसेवाला की हत्या का बदला दो दिन में लेने का ऐलान, पंजाब से दिल्ली तक गैंगवार की आशंका

नेशनलSidhu Moose Wala Murder: मूसेवाला की हत्या का बदला दो दिन में...

Date:

नई दिल्ली। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब से लेकर दिल्ली तक गैंगवार होने की आशंका जताई जा रही है। मूसेवाला की हत्या के बाद अब दिल्ली के शूटर गैंगस्टर नीरज बवाना ने खुलेआम ऐलान किया है कि वो पंजाबी सिंगर मूसेवाला की हत्या का बदला लेगें। इसके लिए नीरज बवाना ने अपनी फेसबुक पर एक पोस्ट किया है। जिसमें ये धमकी दी है। शूटर गैंगस्टर नीरज ने कहा कि पंजाबी सिंगर मूसेवाला उनके भाई जैसा था। वह अपने भाई से भी बढ़कर उनको मानते थे। अब वह दो दिन में उनकी हत्या का बदला लेंगे। पोस्ट में नीरज ने लिखा है कि सिद्धू मूसेवाला की मौत की जानकारी मिली। सिद्धू दिल से उनका भाई था।  दो दिन के भीतर हम इसका रिजल्ट दे देंगे। बता दें कि नीरज बवाना दिल्ली के टॉप गैंगस्टरों में है।  वह फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद है। इस फेसबुक पोस्ट को टिल्लू ताजपुरिया, दविंदर भांबिया और कौशल गुड़गांव गैंग को टैग किया गया।

Read also: Singer KK Death News Update: मशहूर सिंगर KK की अचानक मौत, पुलिस कर रही है जांच

बता दें कि गत 29 मई को मूसेवाला की दिनदहाड़े गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। जिस समय घटना हुई वो अपने दोस्तों के साथ कार से जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में ही  हमलावरों ने मूसेवाला पर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दी गई थी। उन्हें गंभीर हालात में अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। वहीं पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में एक पंजाबी सिंगर का हाथ होने का आरोप लगा है। सोशल मीडिया पोस्ट में ये आरोप लगाए हैं। जिसमें कहा है कि मूसेवाला की हत्या के पीछे सिंगर मनकीरत औलख का शातिर दिमाग और हाथ है। मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख ने अपनी सुरक्षा बढ़ाने के लिए पुलिस को पत्र ​लिखा है। उन्हें पिछले महीने बंबीहा गैंग से हत्या की धमकी मिली है। बता दें गैंगस्टर दविंदर बंबिहा के नाम से बने फेसबुक पेज पर पंजाबी में पोस्ट किया है। पोस्ट में दावा किया है कि सिद्धू मूसेवाला हत्या में सिंगर मनकीरत औलख का हाथ है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related