Singer KK Death News Update: मशहूर सिंगर KK की अचानक मौत, पुलिस कर रही है जांच

एंटरटेनमेंटSinger KK Death News Update: मशहूर सिंगर KK की अचानक मौत, पुलिस...

Date:

सलमान खान और ऐश्वर्या राय की फिल्म हम दिल दे चुके सनम के गाने “तड़प तड़प के इस दिल आह… से हिंदी फिल्मो में लोकप्रियता की सीढ़ियां चढ़ने वाले पार्श्व गायक KK, जिनका पूरा नाम कृष्ण कुमार कुन्नथ था का कल रात कोलकाता में एक लाइव परफॉरमेंस के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. उनकी इस अचानक इस मौत पर जल्दी किसी को यक़ीन नहीं हुआ. 

गाना गाते गाते हुए ही उनकी तबियत बिगड़ी और टीम लेकर अस्पताल भागी मगर डॉक्टरों ने वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। 53 साल के KK की इस अचानक मौत की वजह को हार्ट अटैक बताया जा रहा है लेकिन इसपर संदेह न रहे इसलिए उनकी बॉडी का पोस्ट मोर्टेम कराया जायेगा ताकि मौत की असली वजह पता चल सके. उनकी मौत से म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौर गयी है.

Read also: हॉलीवुड में काम को लेकर कंगना ने बोली ऐसी बात की उड़ गए होश

KK के साथ काम करने वालों का दावा है कि वह एक फॅमिली मैन थे, अपने पत्नी और बच्चियों से बहुत प्यार करते थे, एक खुशमिजाज़ व्यक्ति थे, कभी किसी तरह के तनाव में उन्हें किसी ने नहीं देखा, शायद इसीलिए उनकी अचानक मौत पर संदेह भी जताया जा रहा है. फारेंसिक टीम होटल पहुंचकर जान कर रही है, कंसर्ट हाल का भी पुलिस अधिकारी मुआयना कर रहे हैं, वहीँ उनका पोस्टमॉर्टेम भी आज हो रहा है. पुलिस होटल के CCTV पुटेज की जांच कर रही है, रात की शिफ्ट के स्टाफ से भी इन्वेस्टीगेशन जारी है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...