Prime Minister Narendra Modi to visit Nepal today: नेपाल पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नेपाली पीएम देउवा ने किया भव्य स्वागत

नेशनलPrime Minister Narendra Modi to visit Nepal today: नेपाल पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र...

Date:

नई दिल्ली। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेपाल पहुंच गए। जहां पर उनका नेपाली प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउवा ने भव्य स्वागत किया। वहीं छोटे बच्चे भी भारत और नेपाल का झंडा लेकर पीएम मोदी के स्वागत को पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज नेपाल के दौरे पर हैं। इस दौरान वो लुंबिनी पहुंच गए। पीएम मोदी आज सुबह 10 बजे के बाद नेपाल पहुंचें। लुंबिनी पहुंचने के बाद पीएम मोदी महामाय देवी मंदिर गए और वहां पर  विशेष पूजा अर्चना की। पूजा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के साथ नेपाली प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउवा और उनकी पत्नी भी मौजूद रहीं। मोदी का नेपाल दौरा काफी व्यस्थ होने वाला है। नेपाल में प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया गया।

Also read: नेपाल के पीएम देउबा रविवार को चार दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचेंगे

मोदी के स्वागत के लिए खुद नेपाली प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउवा पहुंचे। वहीं छोटे बच्चों ने भारत और नेपाल का झंडा लेकर मोदी का स्वागत किया। पीएम मोदी मंदिर में पूजा के बाद भारतीय मठ का लोकार्पण करेंगे और नेपाल की जनता को सम्बोधित करेंगे। पीएम मोदी आज दिन में दो बजे तक नेपाल में रुकेंगे। इस दौरान नेपाल के बुद्ध विवि की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को डॉक्ट्रेट की उपाधि प्रदान की जाएगी। नेपाल से प्रधानमंत्री कुशीनगर पहुंचेंगे। जहां पर भगवान बुद्ध मंदिर में बुद्ध की लेटी मूर्ति के दर्शन करेंगे। जिसके बाद मोदी उप्र की राजधानी लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...