मेरठ। इस समय सोना चांदी के दाम में प्रतिदिन बदलाव हो रहा है। इस समय सोने के दाम आज सोमवार को कारोबारी सत्र की शुरूआत में 310 रुपये प्रति दस ग्राम तक गिर गए। वहीं चांदी के दाम में करीब 600 रुपये प्रति किग्रा तक की बढ़ोत्तरी हुई। सोना चांदी के दाम में प्रतिदिन हो रहे बदलाव का असर मेरठ के बुलियन बाजार पर पड़ रहा है। इस समय सोना खरीदारों की भीड़ दिखाई दे रही है।
अगर सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं तो देर करना ठीक नहीं है। इससे पहले गत शुक्रवार को मेरठ सहित पूरे देश के सराफा बाजार में सोना चांदी की कीमत में बदलाव आया था। शुक्रवार को सोना की कीमत में 670 रुपये प्रति दस ग्राम की कमी आई थी। जिसके बाद 24 कैरेट सोने के दाम 51360 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए थे। जबकि चांदी के दाम में भी शुक्रवार 13 मई को 2050 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी। जिसके बाद चांदी का भाव सराफा बाजार में 60140 रुपये प्रति किग्रा पर पहुंच गया था। उसके बाद दो दिन तक बाजार स्थिर रहा।
Also read: सोना चांदी के दाम में आज भी लगातार गिरावट का दौर जारी,ये है सराफा बाजार का हाल
आज सोमवार को सोने की कीमत में कमी आई तो चांदी के दाम में इजाफा देखने को मिला। नए अपडेट के अनुसार आज सोना खरीदने का मन बना रहे हैं तो उनके लिए सुनहरा अवसर है। आज मेरठ में 24 कैरेट सोने के दाम 51050 रुपये प्रति दस ग्राम हैं। जबकि आज चांदी के भाव में 600 रुपये की बढ़ोत्तरी के बाद इसकी कीमत 60740 रुपये प्रति दस ग्राम पहुंच गई हैं। 22 कैरेट सोने का भाव आज बाजार मे 45,356 रुपये है। पिछले दिन के मुकाबले 22 कैरेट सोने की कीमत में भी गिरावट आई है। वहीं 18 कैरेट सोने का भाव 38,554 रुपये प्रति दस ग्राम है।

