बेंगलुरु में Vande Bharat Express पर पथराव, खिड़कियों के कांच क्षतिग्रस्त

नेशनलबेंगलुरु में Vande Bharat Express पर पथराव, खिड़कियों के कांच क्षतिग्रस्त

Date:

बेंगलुरु। बेंगलुरु में शरारती तत्वों ने तेज रफ्तार ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव किया। इससे ट्रेन की खिड़कियों के कांच क्षतिग्रस्त हो गए। पश्चिम रेलवे ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है।

ट्रेन कर्नाटक के मैसूर से तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई जा रही थी। रेलवे ने कहा कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस में मामला दर्ज कर लिया गया है। डीएमआरसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ”ट्रेन संख्या 20608 मैसूरु-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस पर कुछ शरारती तत्वों ने पथराव किया। इससे ट्रेन के एक डिब्बे की दो खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना आज कृष्णराजपुरम और बेंगलुरु छावनी रेलवे स्टेशनों के बीच हुई।

हाल ही में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों पर पत्थर फेंकने की घटनाएं लगातार सामने आई हैं। रेलवे सुरक्षा बल ने दक्षिण पश्चिम रेलवे के बेंगलुरु मंडल में जनवरी में ट्रेनों में पथराव के 21 मामले और फरवरी में ऐसे 13 मामले दर्ज किए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...