वाट्सएप ग्रुप पर चल रही थी मेडिकल कालेज में सामूहिक नकल,11 छात्र—छात्राओं को पकड़ा

नेशनलवाट्सएप ग्रुप पर चल रही थी मेडिकल कालेज में सामूहिक नकल,11 छात्र—छात्राओं...

Date:


वाट्सएप ग्रुप पर चल रही थी मेडिकल कालेज में सामूहिक नकल,11 छात्र—छात्राओं को पकड़ा

मेरठ। परीक्षा में नकल के लिए छात्रों ने अत्याधुनिक तरीको को अपनाना शुरू कर दिया है। छात्र अब ब्लूटूथ डिवाइस के अलावा अब वाट्सएप ग्रुप (Whatsapp group) के माध्यम से भी नकल कर रहे हैं। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा गठित किए गए उड़का दल ने गाजियाबाद के एक मेडिकल कालेज में छापा मारकर ऐसे ही 11 छात्र—छात्राओं को सामूहिक नकल करते हुए पकड़ा। जो कि वाट्सएप ग्रुप पर नकल कर रहे थे।

Read also-परीक्षा में नकल के लिए ब्लूटूथ स्लिपर बेचने वाला राजस्थान का शख्स गिरफ्तार

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मेडिकल और व्यवसायिक परीक्षा में गठित विशेष उड़ाका दल एवं केंद्रीय सतर्कता दल के निर्देशन में एसएसवी कॉलेज हापुड़ में विश्वविद्यालय स्थित कंप्यूटर सेंटर की निगरानी में मेडिकल छात्रों को नकल करने से प्रतिबंधित किया गया तथा परीक्षा केंद्र प्रभारी को सभी परीक्षा कक्ष विश्वविद्यालय के कंप्यूटर केंद्र से जोड़ने को निर्देशित किया गया।

मेडिकल की परीक्षा में गाजियाबाद (Gaziabad) स्थित एमएमएच महाविद्यालय केंद्र पर एक मेडिकल छात्रा को नकल करते हुए पकड़े जाने पर विश्वविद्यालय रिपोर्टिंग की गई। यहां भी महाविद्यालय प्राचार्य को सभी परीक्षा कक्ष को विश्वविद्यालय स्थित कंप्यूटर केंद्र से जोड़ने हेतु निर्देशित किया गया।

गाजियाबाद स्थित एक दूसरे परीक्षा केंद्र सुंदरदीप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में विश्वविद्यालय के विशेष उड़ाका दल ने डॉक्टर शिवराज सिंह पंडरी तथा डॉक्टर रूपनारायण के निर्देशन में विशेष उड़ाका दल प्रथम ने 11 छात्र छात्राओं को नकल करते हुए विश्व विद्यालय रिपोर्ट प्रेषित की।

Read also- यूपी टीईटी मामले में नियामक प्राधिकारी संजय उपाध्याय पर गिरी गाज

इस केंद्र पर एक छात्रा अपने मोबाइल में नकल सामग्री व्हाट्सएप ग्रुप तथा कैमरे में कैद किए हुई थी। केंद्र प्रभारी को इतनी मात्रा में नकल बरामद होने पर चेतावनी दी गई तथा निर्देशित किया गया कि वह अपने केंद्र पर नकल रोकने हेतु आंतरिक उड़ाका दल का भी गठन करें। उड़ाका दल में डॉक्टर भूपेंद्र शरद डॉ शरद तथा डॉ मिथिलेश शामिल रहे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related