कल ऐसा रहेगा मौसम का हाल, घर से निकलने से पहले जाने कहां होगी बारिश

मेरठ रीजनकल ऐसा रहेगा मौसम का हाल, घर से निकलने से पहले जाने...

Date:


कल ऐसा रहेगा मौसम का हाल, घर से निकलने से पहले जाने कहां होगी बारिश

मेरठ। Weather update| बढ़ते तापमान के बीच अब आसमान में हल्के बादलों का डेरा है। जिससे तापमान में भी कमी आई है। वहीं गर्मी की तरफ बढ़ रहे मौसम में ब्रेक लगा है और एक बार फिर से हल्की सर्दी लोगों को महसूस होने लगी है। मेरठ पचिमी उप्र और दिल्ली एनसीआर में अब बढ़ते तापमान पर बादलों ने रोक लगा दी है। वहीं मौसम विभाग (Weather Department) की माने तो आने वाले 24 घंटे के भीतर एक ​बार फिर से हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है। 25 फरवरी को हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि यह बारिश पश्चिमी उप्र में बूंदाबांदी के रूप में होगी। वहीं दिल्ली और एनसीआर के जिलों में बूंदाबांदी से थोड़ा अधिक हो सकती है। इस स्थिति में यदि कहीं बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं तो वहां के मौसम के बारे में भी जान लें। मेरठ सहित पश्चिमी उप्र के जिलों और एनसीआर में दो दिन तक तापमान की वृद्धि में ब्रेक के संकेत हैं।

Read also- बढ़ रहे तापमान पर ब्रेक लगाएगी बारिश, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

फरवरी के शुरूआती दिनों से बारिश के बीच तापमान एक बार तो 2 डिग्री तक पहुंच गया था। लेकिन 10 फरवरी से मौसम में एक बार फिर से बदलाव आया और मौसम ने पलटी मारी। उकसे बाद से सूरज ने अपने तेवर दिखाने शुरू किए तो तापमान बढ़ना शुरू हो गया। जिसके बाद फरवरी में ही मार्च जैसी गर्मी का अहसास लोगों को होने लगा था। एक बारगी तो मेरठ का तापमान (Meerut temperature) 27 डिग्री के पार तक पहुंच गया था। वहीं न्यूनतम तापमान भी 10 डिग्री तक पहुंच गया था। हालांकि इस समय वायु सूचकांक भी काफी खराब है। इस समय मेरठ सहित आसपास के जिलों में वायु सूचकांक 300 के आसपास तक पहुंच चुका है। जो कि खतरनाक स्तर पर कहा जा सकता है। हवा की रफ्तार कम होने से एक्यूआई बढ़ रहा है। माना जा रहा है कि अगर 25 फरवरी को बारिश होती है तो इसका असर एक्सूआई पर जरूर पड़ेगा। जिससे हवा की सेहत में सुधार आएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related