पांचवे चरण में दागियों की भरमार, सपा ने उतारे सबसे ज्यादा दागी

विधानसभा चुनावपांचवे चरण में दागियों की भरमार, सपा ने उतारे सबसे ज्यादा दागी

Date:


पांचवे चरण में दागियों की भरमार, सपा ने उतारे सबसे ज्यादा दागी

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव(Uttar Pradesh Assembly Elections) का चौथा चरण 9 जिलों की 60 विधानसभा सीटों पर शान्ति पूर्ण तरीके से संपन्न हो चुका है। अब पांचवे चरण के लिए प्रचार घमासान हो रहा है। सबसे ज्यादा चर्चे प्रतापगढ़ ​जनपद की कुंडा विधानसभा सीट के हैं। इस विधानसभा क्षेत्र से रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया चुनावी महासंग्राम में मोर्चा ले रहे है। इसके अलावा कई और भी दावेदार हैं, जिनकी चर्चा आम है।

Read also: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करती दिखाई दे रही भाजपा : सर्वे

दांव पर लगी दिग्गजों की प्रतिष्ठा

बता दें कि 27 फरवरी को 12 जनपदों की 61 विधानसभा सीटों पर पांचवे चरण का मतदान होना है। अब सबकी निगाहें पांचवे चरण (Fifth Phase) पर टिकी हुई है। इस चरण में रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया समेत बीजेपी और सपा के कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दाव पर रहेगी। इस बीच राजनीतिक कयासबाजी के बीच धमकाने वाली चर्चांए उभरकर समाने आ रही हैं। पांचवें चरण वाली सीटों पर पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा का दबदबा रहा था। यहां प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षा मंत्री और अन्य केंद्रीय मंत्री जनसभाओं को संबोधित कर चुके हैं। पांचवे चरण के लिए जो प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं उनमें से 8 प्रत्याशियों ने अपने ऊपर हत्या (आईपीसी-302) से सम्ंबंधित मामले घोषित किये हैं। इसके अलावा 31 प्रत्याशियों ने अपने ऊपर हत्या का प्रयास (आईपीसी-307) से सम्ंबंधित मामले घोषित किये हैं। पांचवें चरण के 61 में से 39 (64 प्रतिशत) संवेदनशील निर्वाचन क्षेत्र है, जहां 3 या उससे अधिक कैंडिडेट्स ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किये हैं। करोड़पति भी इस चरण में अधिक हैं।

इन विधानसभा सीटों पर होगी वर्चस्व की जंग

आपको बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव (UP assembly elections) के पांचवे चरण में तिलोई, सलोन (सुरक्षित), जगदीशपुर (सुरक्षित), गौरीगंज, अमेठी, इसौली, सुलतानपुर, सदर, लभुआ, कादीपुर (सुरक्षित), चित्रकूट, मानिकपुर, रामपुर खास, बाबागंज (सुरक्षित), कुंडा, विश्वनाथगंज, प्रतापगढ़, पट्टी, रानीगंज, सिराथू, मंझनपुर (सुरक्षित), चायल, फाफामऊ, सोरावं (सुरक्षित), फूलपुर, प्रतापपुर, हंडिया, मेजा, करछना, इलाहाबाद पश्चिम, इलाहाबाद उत्तर, इलाहाबाद दक्षिण, बारा (सुरक्षित), कोरांव (सुरक्षित), कुर्सी, राम नगर, बाराबंकी, जैदपुर (सुरक्षित), दरियाबाद, रुदौली, हैदरगढ़ (सुरक्षित), मिल्कीपुर (सुरक्षित), बीकापुर, अयोध्या, गोसाईगंज, बलहा (सुरक्षित), नानपारा, मटेरा, महसी, बहराइच, पयागपुर, कैसरगंज, भिनगा, श्रावस्ती, मेहनौन, गोंडा, कटरा बाजार, कर्नलगंज, तरबगंज, मनकापुर (सुरक्षित) व गौरा विधानसभा सीटों पर वर्चस्व की लड़ाई होगी।

Read also: यूपी विधानसभा चुनाव : चुनावी हिंसा में सपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

मैदान में अपराधी और करोड़पति उम्मीदवार

61 निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के घोषित आपराधिक मामलों की दलवार सपा के 71 प्रतिशत, अपना दल सोनेलाल के 57 प्रतिशत, भाजपा के 48 प्रतिशत, बसपा के 38 प्रतिशत, कांग्रेस के 38 प्रतिशत और आप 19 प्रतिशत प्रत्याशियों ने आपराधिक मामले हैं। करोड़पति प्रत्याशी 685 में से 246 (36 प्रतिशत) करोड़पति प्रत्याशी हैं। भाजपा के 90 प्रतिशत, अपना दल सोनेलाल के 86 प्रतिशत, सपा के 83 प्रतिशत, बसपा के (72 प्रतिशत), कांग्रेस के 49 प्रतिशत और आप के (21 प्रतिशत प्रत्याशी करोडपति हैं। महिलाओं के ऊपर अत्याचार से सम्बंधित मामले घोषित करने वाले प्रत्याशी 12 प्रत्याशियों ने महिलाओं पर अत्याचार से संबंधित मामले घोषित किये हैं। इन 12 में से 1 प्रत्याशी ने अपने ऊपर बलात्कार (आईपीसी-376) से संबधित मामला घोषित किया है। घोषित गंभीर आपराधिक मामले दलवार सपा के 59 में से 29 (49 प्रतिशत), अपना दल सोनेवाल के 7 में से 2 ( 29 प्रतिशत), बीजेपी के 52 में, से 22 (42 प्रतिशत), बसपा के 61 में से 17 (28 प्रतिशत) कांग्रेस के 61 में से 17 (28 प्रतिशत) और 52 में से 7 (14 प्रतिशत) आप के उम्मीदवारों ने अपने ऊपर गंभीर आपराधिक मामले घोषित किये हैं

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related