माया की तारीफ में चाणक्य शाह ने पढ़ें कसीदे,मतलब निगाहें कही निशान कहीं

विधानसभा चुनावमाया की तारीफ में चाणक्य शाह ने पढ़ें कसीदे,मतलब निगाहें कही निशान...

Date:


माया की तारीफ में चाणक्य शाह ने पढ़ें कसीदे,मतलब निगाहें कही निशान कहीं

मेरठ। केंद्रीय गृह मंत्री व भाजपा के चाणक्य अमित शाह ने बसपा सुप्रीमो मायावती (BSP supremo Mayawati) की जमकर तारीफ की। जवाब में बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने अंदाज के विपरीत कहाकि, मैं समझती हूं कि यह उनकी महानता है कि उन्होंने सच्चाई को स्वीकार की है। इस बयानबाजी के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं होनी शुरू हो गई आखिरकार भाजपा—बसपा में चल क्या रहा है। लगता है कि दोनों ही पार्टियों की निगाहें कहीं और निशाना कहीं और है। सियासी जानकार इस तरीफ का गणित तलाश रहे हैं।

Read also: जांच एजेंसियों और आतंकवाद के नाम पर यूपी के चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश : मायावती

भाजपा के फार्मूले पर सपा लड़ रही चुनाव

यूपी में मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा के बीच हो रहा है। पांचवें चरण की वोटिंग अब ठेठ पूर्वांचल और अवध में हो रहा है। जहां सिर्फ जाति का फार्मूला काम आता है। जाति के फार्मूले को आधार बनाकर और गठबंधन दलों को साथ लेकर भाजपा ने चुनाव 2017 में भगवा परचम फहराया। अब भाजपा के इसी दांव के जरिए समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) चुनाव 2022 लड़ रही है। जो भाजपा पर भारी पड़ रहा है।

सपा को हराने के लिए बसपा दांव

सपा ने जातीय आधार वाले करीब दस दलों का गठबंधन बनाया है। जिसमें ओम प्रकाश राजभर, कृष्णा पटेल जैसे कई नेता हैं। इसके अतिरिक्त कई बड़े ओबीसी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य, दारा सिंह चौहान, रामअचल राजभर, लालजी वर्मा को अपनी पार्टी से टिकट दिया है। उधर सपा के दांव को चित करने के लिए बसपा ने भाजपा—सपा के कई दलबदलू नेताओं को चुनाव में उतारा है। इस वजह से भाजपा चिंता में है। कहा जा रहा है कि, तमाम मुस्लिम पार्टी के होने के बावजूद मुसलमान मतदाताओं का रुझान सपा की तरफ है।

Read also: ओम प्रकाश राजभर ने सपा के साथ जाने का दिया संकेत

एक नया कोण बना रहे हैं अमित शाह

बताया जा रहा कि, आगे आने वाले चरणों में मुस्लिम वोटर्स को कन्फ्यूज करने के लिए अमित शाह ने यह दांव चला है ताकि मुस्लिम वोटर्स बंट जाएं। और एक नया कोण पैदा हो जाए। चुनाव 2017 में बसपा को सिर्फ 19 सीटों मिली थी।
अमित शाह ने किया मायावती की तारीफ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) कहा था कि, मायावती ने अपनी पार्टी की प्रासंगिकता नहीं खोई है। उनकी पार्टी को उत्तर प्रदेश में वोट मिलेगा। मुझे नहीं पता कि यह कितनी सीटों में तब्दील होगा, लेकिन वोट मिलेगा। मायावती की जमीन पर अपनी पकड़ है। जाटव वोट उनके साथ जाएगा। मुस्लिम वोट भी बड़ी मात्रा में मिलेगा। आगे उन्होंने कहाकि, मुझे नहीं पता कि इससे भाजपा को फायदा होगा या नुकसान।

बसपा सुप्रीमो जवाब

बसपा सुप्रीमो ने कहा, मैं समझती हूं कि यह उनकी महानता है कि उन्होंने सच्चाई को स्वीकारा है। पर मैं यह भी बताना चाहती हूं कि पूरे उत्तर प्रदेश में बसपा को अकेले दलितों और मुसलमानों का ही नहीं, बल्कि अति पिछड़े और सवर्ण समाज यानी सर्व समाज का वोट बहुजन समाज पार्टी को मिल रहा है।

Read also: यूपी चुनाव: वाराणसी के शिक्षकों ने मतदाता जागरूकता के लिए निकाली पिंक रैली

27 फरवरी को पांचवां चरण

जाट लैड, यादव लैंड से होते हुए यूपी चुनाव (UP Elections) पांचवें चरण में पहुंच गया है। 231 सीटों की वोटिंग पूरी हो चुकी है। 172 सीटों पर बाकी है। पहले चरण में 62.83 प्रतिशत, दूसरे चरण में 65.11 प्रतिशत, तीसरे चरण में 62.49 प्रतिशत और चौथे चरण में 60.49 प्रतिशत मतदान हुआ।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...