Sidhu Musewala Murder Case: मानसा पहुंचा लारेंस बिश्नोई, पंजाब पुलिस करेगी सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में पूछताछ

नेशनलSidhu Musewala Murder Case: मानसा पहुंचा लारेंस बिश्नोई, पंजाब पुलिस करेगी सिद्धू...

Date:

नई दिल्ली। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में आज पंजाब पुलिस गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर मानसा पहुंची। इस दौरान लॉरेंस की सुरक्षा काफी कड़ी की गई थी। दिल्ली से पंजाब तक उसको कड़ी सुरक्षा में ले जाया गया। आज गैंगस्टर लॉरेंस को को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के सामने मानसा कोर्ट में पेश किया गया। बता दें कि गायब सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में दिल्ली की अदालत ने पंजाब पुलिस को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की मेडिकल जांच दिल्ली छोड़ने से पहले और कोर्ट में पेश करने से पहले नियमों के मुताबिक की जाए। 

Also read: कांग्रेस ने राजस्थान का रण जीता, तीनों उम्मीदवार कामयाब

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को आज बुधवार सुबह करीब चार बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मनसा जिले लाया गया। जिला सिविल अस्पताल में चिकित्सीय जांच के बाद लॉरेंस बिश्नोई को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने  पेश किया गया। पुलिस रिमांड लेने के बाद पंजाब पुलिस लॉरेंस को मोहाली भेज रही है। जहां पर उससे कड़ी पूछताछ की जाएगी। कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई के अधिवक्ता विशाल चोपड़ा ने बताया कि उसे ले जाने से लेकर कोर्ट में पेश करने तक वीडियोग्राफी कराई जाएगी। कोर्ट ने इसके लिए एक विस्तृत आदेश भी जारी किया है। जिसमें पंजाब पुलिस उसके जीवन और सुरक्षा को पूरी तरह जिम्मेदार होगी।

Also read: कांग्रेस पार्टी में शुरू हुआ जबरिया रिटायरमेंट, एक झटके में यूपीसीसी के पांच कर्मचारी बाहर

कोर्ट ने पंजाब पुलिस को ये कहा है कि लॉरेंस बिश्नोई के साथ कोई दुर्घटना नहीं होनी चाहिए। विशाल ने बताया कि कोर्ट ने शर्तों के आधार पर ट्रांजिट रिमांड दी। पंजाब पुलिस ने लॉरेंस को लेकर जाने से पहले मेडिकल टेस्ट करवाया। इसके साथ ही सुरक्षा के सभी उपाय किए गए। उसे हथकड़ी पहनाई गई और बुलेट प्रूफ वाहन में ले जाया गया। बता दें कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की बीते 29 मई को पंजाब के मनसा में अज्ञात हमलावरों ने गोली बरसाकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आया। हालांकि कनाडा के गैंगस्टर गोल्डी बरार ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। जिसके बाद पुलिस बिश्नोई की इस मामले में भूमिका की जांच कर रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...