Lalu Yadav Health Update: लालू यादव की हालत नाजुक,दिल्ली ले जाने की तैयारी

नेशनलLalu Yadav Health Update: लालू यादव की हालत नाजुक,दिल्ली ले जाने की...

Date:

पटना। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पटना में राबड़ी देवी के सरकारी आवास में रविवार को गिर गए थे। इससे उनकी कंधे की हड्डी टूट गई।

Read also: Fire In Lalu Yadav’s Room: लालू यादव के कमरे में लगी आग, राबड़ी देवी ने फोन कर जाना हाल

उनको पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन उसकी हालात लगातार नाजुक होती जा रही है। बिहार के पूर्व सीएम व राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को एयर एंबुलेंस से दिल्ली लाने की तैयारी की जा रही है। पीएम नरेंद्र मोदी ने लालू यादव के पुत्र तेजस्वी यादव से फोन पर चर्चा कर स्वास्थ्य की जानकारी ली। तेजस्वी ने जनता से  अपील की है।

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पटना में रविवार को राबड़ी देवी के सरकारी आवास में गिर पड़े थे। इससे लालू के कंधे की हड्डी टूट गई थी। उनको शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं। वे इससे पहले से कई गंभीर रोगों से जूझ रहे थे। गत सोमवार तड़के हालत बिगड़ने पर लालू को पटना के पारस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया था।

चिकित्सकों ने बताया है कि पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के फेफड़े में पानी भर गया है। उनकी हालत नाजुक होने पर एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाने की तैयारी हो रही है। राजद प्रमुख को इलाज के लिए आज दोपहर बाद एयर एंबुलेंस से दिल्ली एम्स में भर्ती कराया जाएगा। राजद प्रमुख लालू प्रसाद की हालत स्थिर बताई है। चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। राजद के वरिष्ठ नेता ने कहा कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की पूरी टीम उनकी निगरानी कर रही है।

Read also: Sri Lanka: विस्फोटक हुई श्रीलंका की हालत, हिंसक झड़पों में सांसद की मौत, प्रधानमंत्री का इस्तीफ़ा

राजद प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन ने बताया कि प्रधानमंत्री ने तेजस्वी यादव से बात की और राजद सुप्रीमो के जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की। वहीं उन्होंने लालू प्रसाद यादव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। तेजस्वी यादव ने बिहार और पटना के लोगों से अपील की है कि लोग घरों से दुआ करें। अस्पताल में भीड़ से संक्रमण का खतरा बढ़ेगा। इससे दूसरे मरीजों व उनके परिजनों को परेशानी होगी। इसलिए भीड़ न करें। लालू प्रसाद यादव की नाजुक हालात को देखते हुए राजद ने तेजस्वी यादव को पार्टी प्रमुख के सभी अधिकार दे दिए हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...